Corona Crisis: देश में फिर पैर पसार रहा कोरोना का नया वैरिएंट, 2300 से ज्यादा मामले दर्ज
JN.1 Variant: देश में कोरोना वायरस का खतरा एक बार फिर से बढ़ रहा है। कोविड-19 के नए सब वैरिएंट JN.1 के तीन राज्यों में 21 मामले सामने आए हैं। केरल और महाराष्ट्र में इस वैरिएंट का एक-एक केस सामने आया है। जबकि अकेले गोवा में आज 19 मामले सामने आए हैं।