Mera Yuva Bharat: भारत को साल 2047 तक विकसित बनाने के लिए देश के प्रधानमंत्री एक के बाद एक बड़े कदम उठा रहे हैं। अब युवाओं की भागीदारी को सम्मिलित करने के लिए मेरा युवा भारत (माई भारत) एक स्वतंत्र निकाय की शुरूआत हो चुकी है।
इसके माध्यम से देशभर के युवाओं को एक मंच पर लाया जाएगा। देश को विकसित बनाने में युवाओं की भागीदारी बढ़ेगी इसको सुनिश्चित करने के लिए यह पहल की गई है। मेरा युवा भारत (माई भारत) की परिकल्पना युवाओं के विकास और युवाओं के नेतृत्व वाले विकास के लिए एक महत्वपूर्ण, प्रौद्योगिकी-संचालित सुविधा प्रदान के रूप में की गई है।
पोर्टल के साथ कैसे जुड़े युवा
भारत के सभी 15 से 29 साल के युवा नागरिक माय भारत पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। युवा नागरिकों के पास विभिन्न क्षेत्रों में अप्लाई करने का ऑप्शन है, जैसे कि प्रोफेशनल डेवलपमेंट, शिक्षा, आर्ट, लिटरेचर और सोशल सर्विसेज। सभी एजुकेशनल लेवल्स के युवा, हायर एजुकेशन के छात्र-छात्राएं, इस पोर्टल पर अप्लाई कर सकते हैं। वे राष्ट्रीय महत्व के कार्यों में भाग ले सकते हैं और देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं।
more details: https://mybharat.gov.in/
डिजिटल और फिजिकल मिलेगा प्लेटफॉर्म
इसके अलावा यह प्लेटफॉर्म डिजिटल होने के साथ-साथ फिजिकल भी है। इसके माध्यम से देश के शिक्षित युवा विचार, मुद्दे, विकसित सोच और स्थानीय मुद्दों पर विचार आदान-प्रदान कर सकते हैं। यह मूलभूत सुविधाओं से लेकर देश को विकसित बनाने तक मदद करेगा। इस पोर्टल के माध्यम से देश का शिक्षित युवा रोजगार के साथ-साथ राष्ट्र निर्माण में सहयोग करेगा।
जानकारी के लिए बता दें कि, युवाओं को सरकारी मंच प्रदान कराने की जिम्मेदारी केन्द्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी को सौंपी गई थी। हरदीप सिंह पुरी ने इस मंच का ब्रांड एंबेसडर उद्यमी ऋषभ को बनाया है। केन्द्रीय मंत्री का कहना है कि ऋषभ एक उद्यमी, प्रेरक, हजारों छात्रों के गुरु हैं और खुद को ‘युवा लोगों की मदद करने वाला युवा व्यक्ति कहलाना पसंद करते हैं।