INDIA Alliance Meeting: राज्य स्तर पर होगा सीटों का बंटवारा, 30 जनवरी से साझा रैलियां…जानिए विपक्षी गठबंधन में लिए गए फैसलें

INDIA Alliance Meeting: लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर आज विपक्षी गठबंधन INDIA की बैठक दिल्ली में आयोजित हुई। बैठक में आम चुनाव को लेकर रणनीतियां तैयार की गई। इस मंथन में 28 पार्टियों को प्रमुख नेताओं ने भाग लिया। बैठक के बाद मीडिया को संबोधित करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने बताया कि हम लोकतंत्र को बचाना चाहते हैं।

30 जनवरी से शुरू होगी साझा रैलियां

केन्द्र की मोदी सरकार लोकतंत्र को खत्म करने में लगी है। इसके अलावा चुनाव को लेकर सीटों के बंटवारे पर मंथन किया गया। आम चुनाव मों सीटों का बंटवारा राज्य स्तर पर किया जाएगा। इसके अलावा 30 जनवरी से विपक्षी पार्टियों की साझा रैलियां शुरू हो जाएगी। पीएम चेहरे को लेकर पूछने पर खरगे ने कहा कि फिलहाल हमारा काम बीजेपी को सत्ता से बाहर करना है और पहले हम चुनाव जीतना चाहते हैं।

read also: IPL 2024 Unsold Players List: स्टीव स्मिथ और जोश हेजलवुड समेत इन दिग्गजों को नहीं मिला कोई खरीददार, देखिए पूरी लिस्ट

पहला लक्ष्य चुनाव जीतना- खरगे

सांसद मिलने के बाद हम पीएम चेहरे पर विचार करेंगे। फिलहाल हमारा पूरा फोकस मजबूती के साथ चुनाव लड़ना और लोकतंत्र को बचाना है। इसके अलावा टीएमसी ने बैठक में सीटों के बंटवारे के लिए 31 दिसंबर का दिन तय किया है। खरगे ने आगे कहा कि हमने संसद में विपक्षी सांसदों के निलंबन को लेकर एक प्रस्ताव भी पारित किया है।  

इतिहास में ऐसा पहले कभी नहीं हुआ कि देश की संसद की सुरक्षा में सेंध लग जाए और प्रधानमंत्री नरेन्द्र और गृह मंत्री अमित शाह बोलने के लिए नहीं आते। विपक्ष बस इतना चाहता है कि वह सदन में आकर पूरे मामले पर विस्तार से चर्चा करें।

लोकतंत्र की हो रही हत्या- खरगे

हम शुरू से ही कह रहे हैं कि गृह मंत्री या प्रधानमंत्री को बयान देना चाहिए, लेकिन वे नहीं माने। क्योंकि वह दूसरे कार्यक्रमों में व्यस्त हैं, लेकिन संसद आना उचित नहीं समझा। खड़गे ने कहा कि संसद चलने के दौरान वह अहमदाबाद भवन उद्घाटन आदि में जा सकते हैं। देश में ऐसा पहले कभी नहीं हुआ है। वह रैलियों को संबोधित कर रहे हैं, लेकिन संसद में नहीं बोल रहे हैं। वह लोकतंत्र की हत्या कर रहे हैं, उन्होंने 151 सांसदों को निलंबित कर दिया है।

read also: IPL Most Expensive Players: देखिए आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ियों की लिस्ट, भारतीय प्लेयर रह गए पीछे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *