Haryana: पानीपत के ज्ञानसरोवर ब्रह्माकुमारी पहुंचे मनोहर लाल, तीसरी बार CM बनने का किया दावा
रविवार को हरियाणा के सीएम मनोहर लाल पानीपत जिले के ज्ञानसरोवर ब्रह्माकुमारी पहुंचे। इस दौरान उन्होंने ज्ञानसरोवर के योगदान पर प्रकाश डाला और भविष्य को लेकर तैयार रुपरेखा की जानकारी दी। सीएम ने कहा कि ज्ञानसरोवर ब्रह्माकुमारी ने नशे को रोकने के लिए बहुत योगदान दिया है। यह सरकार के साथ मिलकर प्रदेश के युवाओं को जागरुक कर रही है।