Soumya Viswanathan Murder Case: सौम्या विश्वनाथन हत्याकांड में सजा का ऐलान, चार दोषियों को उम्रकैद, पांचवें को तीन साल की जेल

Soumya Viswanathan Murder Case: दिल्ली की साकेत कोर्ट ने पत्रकार सौम्या विश्वनाथन हत्याकांड में सजा का ऐलान कर दिया है। कोर्ट ने हत्याकांड में चार दोषियों को उम्रकैद की सजा और अर्थ दंड का फैसला सुनाया है। इसके अलावा पांचवें दोषी को तीन साल की जेल और अर्थ दंड का फैसला सुनाया है।

पत्रकार हत्याकांड के दोषी रवि कपूर, अमित शुक्ला, बलबीर मलिक और अजय कुमार हैं। इन सभी को मकोका के तहत उम्रकैद की सजा सुनाई गई। पांचवें दोषी को तीन साल की सजा सुनाई गई है। कोर्ट ने पांचों दोषियों पर जुर्माना भी लगाया है।

क्या है पूरा मामला?

बता दें, साल 2008 में सौम्या विश्वनाथन अंग्रेजी मीडिया संस्थान की पत्रकार थीं। वह ड्यूटी के बाद अपनी गाड़ी से घर लौट रही थी, रास्ते में पत्रकार की दक्षिणी दिल्ली के मंडेला मार्ग पर गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस हत्याकांड में पांच लोगों को आरोपी बनाया गया था, जिनमें चार को उम्रकैद की सजा सुनाई गई।

read also: Cricket: राहुल द्रविड़ हेड कोच के पद को कहेंगे बाय-बाय? इन टीमों से मिल रहा खुला ऑफर

सत्र न्यायाधीश ने सुनाई सजा

शनिवार को अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश रवींद्र कुमार पांडेय की अदालत ने हत्याकांड को लेकर सजा का ऐलान किया। रवि कपूर पर उम्रकैद के साथ आईपीसी 302 के तहत 25 हजार और मकोका के तहत एक लाख रुपये का जुर्माना, बलजीत मलिक को उम्रकैद के साथ आईपीसी की धारा 302 के तहत 25 हजार का जुर्माना और मकोका के तहत एक लाख रुपये का जुर्माना, अमित शुक्ला को उम्रकैद के साथ आईपीसी 302 के तहत 25 हजार का जुर्माना और मकोका के तहत एक लाख का जुर्माना, अजय कुमार को आईपीसी 302 के तहत 25 हजार का जुर्माना और मकोका के तहत एक लाख तक का जुर्माना लगा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *