Pakistan: कराची में अज्ञात कारणों से लगी शॉपिंग मॉल में आग, 9 लोगों की झुलसकर दर्दनाक मौत

Pakistan Fire: पाकिस्तान के कराची में दर्दनाक हादसा हो गया। हादसे में 9 लोगों की झुलसकर दर्दनाक मौत हो गई। अज्ञात कारणों से लगी आग में झुलकर 9 लोगों ने दम तोड़ दिया और एक गंभीर रुप से झुलस गया। सूचना पर पहुंची ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और घायल को अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया।

9 की मौत, एक गंभीर

जानकारी के अनुसार, राशिद मिन्हास रोड पर स्थित आरजे मॉल में यह आग लगी है। इसकी सूचना खुद कराची पुलिस ने दी है। पुलिस ने बताया कि 9 लोगों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 18 साल का गंभीर रुप से घायल युवा जिंदगी और मौत के बीच अस्पताल में जंग लड़ रहा है।

read also: Rajasthan Chunav 2023: मतदान के बीच फतेहपुर शेखावाटी में तनाव, दो गुटों में जमकर पत्थरबाजी

बताया जा रहा है कि मॉल में लोग शॉपिंग के लिए पहुंचे हुए थे। अचनाक कही से आग का धुंआ नजर आने लगा। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। कुछ लोगों को इस हादसे से सुरक्षित बचा लिया गया लेकिन आधे दर्जन से ज्यादा लोगों की मौत हो गई। ख़बर लिखे जाने तक आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *