Anil Vij: कांग्रेस सांसद और पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी अब भारत जोड़ो यात्रा के बाद अब न्याय यात्रा निकालने जा रहे हैं। इस पर हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने तंज कसा है। विज का कहना है कि पहली वाली यात्रा से एक पत्ता तक नहीं हिला। राहुल की यह यात्रा मनोरंजन के लिए ठीक है। राजनीति तो इनकी चौपट हो गई।
अनिल विज का कहना है कि राहुल गांधी कभी खेत में काम करने लगते हैं कभी बाइक ठीक करने लगते हैं। फिलहाल राजनीति में उनका कोई प्रभाव नहीं है। हाल ही में समाप्त हुए विधानसभा चुनावों का परिणाम सभी के सामने हैं। अब राहुल गांधी विदेश से आकर न्याय यात्रा निकालकर अपने लिए काम ढूंढेंगे।
खरगे पर विज का पलटवार
इस दौरान अनिल विज ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे पर पलटवार किया और कहा कि सरकारी पैसे का दुरुपयोग कैसे किया जा सकता है। प्रधानमंत्री किसी पार्टी का न होकर पूरे देश का होता है। खरगे कांग्रेस के अध्यक्ष बन गए लेकिन इतनी बात समझ में नहीं आती।
read also: Delhi: देश विरोधी गतिविधियों पर बड़ा एक्शन, मुस्लिम लीग जम्मू-कश्मीर पर लगाया बैन
इसके अलावा अनिल विज जम्मू-कश्मीर के पूर्व सीएम फारूख अब्दुल्लाह पर जमकर भड़के। फारूख अब्दुल्लाह ने केन्द्र सरकार से कहा था कि पाकिस्तान से बात की जानी चाहिए। कभी देश में गाजा जैसा हाल हो जाए। इस पर विज ने कहा फारूख का पाकिस्तान के प्रति प्रेम जागा है। इस तरह के छोटी मानसिकता वाले बयान देकर सुर्खियों में बना रहना चाहते हैं।
सुरक्षित हाथों में देश- विज
घाटी से धारा 370 हटा दी गई है और आतंकवाद की कमर तोड़ दी गई। पहले की तरह नहीं आतंकवादी आए हमारे जवानों को शहीद करके चले जाए और यूपीए सरकार श्रद्धाजंलि देकर बात खत्म कर लेती थी। हमारे सेना प्रमुख घाटी में मौजूद है और आतंकवाद पर एक के बाद एक एक्शन लिए जा रहे हैं। फारूख अब्दुल्लाह को देश की चिंता नहीं करनी चाहिए। देश अब सुरक्षित हाथों में है।
read also: Cricket: इतिहास याद रखेगा का केएल का सेंचुरियन में शतक, स्थापित कर दिए कई कीर्तिमान