KL Rahul Century And Record: बुधवार को सेंचुरियन टेस्ट के दूसरे दिन टीम इंडिया के लिए संकटमोचन बने केएल राहुल ने शानदार शतक जड़ दिया। इस शतक को क्रिकेट इतिहास हमेशा याद रखेगा। शतक लगाने के बाद केएल राहुल ने कई कीर्तिमान स्थापित किए। 133 गेंदों में राहुल ने 14 चौक और 4 छक्के लगाए।
भारतीय टीम एक समय में पहले दिन प्रोटियाज गेंदबाजों के सामने संघर्ष कर रही थी। पहले सत्र में चार बल्लेबाजों के विकेट गंवा चुकी थी। टीम का स्कोर 100 रन भी नहीं पहुंचा था। मध्यक्रम में उतरे राहुल ने एक छोर संभाले रखा और निचले क्रम के बल्लेबाजों के साथ साझेदारी बनाकर भारत की लाज बचाई। भारतीय टीम 245 रनों पर सिमटी।
read also: WFI: विनेश फोगाट का बड़ा फैसला, पीएम को पत्र लिखकर लौटाया मेजर ध्यानचंद खेल रत्न और अर्जुन अवॉर्ड
कई विश्व रिकॉर्ड बनाए
आखिरी विकेट के रूप में नांद्रे बर्गर का शिकार बने। इस दौरान राहुल कई विश्व रिकॉर्ड अपने नाम कर चुके थे। केएल राहुल दुनिया के पहले बल्लेबाज बने, जिन्होंने सेंचुरियन में दो शतक जमाए हैं। इसके साथ-साथ राहुल सेंचुरियन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले मेहमान बल्लेबाज भी बन गए हैं।
केएल राहुल सेना देशों में शतक जमाने वाले भारत के दूसरे विकेटकीपर बल्लेबाज बन गए हैं। राहुल से पहले ऋषभ पंत ने यह कमाल किया था। राहुल ने गेराल्ड कोएत्जे द्वारा किए पारी के 66वें ओवर की आखिरी गेंद पर छक्का जड़कर अपना शतक पूरा किया। राहुल की पारी की बदौलत भारत की पहली पारी 67.4 ओवर में 245 रन पर ऑलआउट हुई।
तीनों प्रारूपों में किया कारनामा
इसके अलावा केएल राहुल ने बतौर विकेटकीपर क्रिकेट के तीनों प्रारूप में पहले मैच में 50 से ज्यादा का स्कोर बनाया है। जनवरी 2020 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ राजकोट वनडे में 80 रन बनाए। फिर जनवरी 2020 में न्यूजीलैंड के खिलाफ ऑकलैंड में खेले गए टी20 इंटरनेशनल मैच में राहुल ने 56 रन बनाए। अब राहुल ने सेंचुरियन में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 101 रन बनाए हैं।
read also: Ind vs SA Live Test: पहला दिन अफ्रीकी गेंदबाजों के नाम, केएल राहुल ने बचाई लाज