Ind vs SA Live Test: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज आज मंगलवार से शुरू हो गई। सेंचुरियन में खेला जा रहा पहला मैच का पहले दिन दक्षिण अफ्रीका के गेंदबाजों के नाम रहा। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम 8 विकेट के नुकसान पर 208 रन बना सकी।
इस बीच बारिश ने खलल डाला और पहले दिन का खेल इसी स्कोर पर खत्म हो गया। बारिश ने पहले दिन भारतीय टीम को ऑलआउट होने से बचा लिया। भारत की ओर से बतौर विकेटकीपर पहला टेस्ट खेल रहे केएल राहुल ने शानदार खेल दिखाया और दमदार फिफ्टी लगाई। केएल अभी क्रीज पर 70 रन बनाकर नाबाद और निचले क्रम के बल्लेबाजों के साथ मिलकर भारतीय स्कोर को आगे बढ़ा रहे हैं।
रबाडा ने झटके 5 विकेट
दूसरे छोर पर राहुल के साथ सिराज बिना खाता खोले नाबाद हैं। दक्षिण अफ्रीका की ओर से सबसे ज्यादा विकेट कगिसो रबाडा ने लिए। रबाडा ने पांच भारतीय बल्लेबाजों को पवेलियन का रास्ता दिखाया। एक विकेट यानसन और दो विकेट नांद्रे बर्गर को मिले।
read also: Cricket: आईपीएल 2024 से बैन हुए यह तीन स्टार खिलाड़ी, जानिए इसके पीछे की बड़ी वजह
इस मैच में भारतीय तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा का टेस्ट डेब्यू हुआ, जबकि साउथ अफ्रीका की ओर से नांद्रे बर्गर और डेविड बेडिंघम का डेब्यू हुआ। बता दें कि, मैच में भारतीय टीम ने पहले दिन लंच तक 3 विकेट गंवाकर 91 रन बना लिए थे। कप्तान रोहित शर्मा (5), यशस्वी जायसवाल (17) और शुभमन गिल (2) जल्दी आउट हुए।
लंच के बाद जब खेल शुरू हुआ तो श्रेयस अय्यर 31 रन बनाकर क्लीन बोल्ड हो गए। इसके बाद विराट कोहली भी ज्यादा देर क्रीज पर नहीं रुक सके और कगिसो रबाडा ने कैच आउट कराया। कोहली 38 रन बनाकर आउट हुए।
7वें विकेट के लिए 43 रनों की साझेदारी
इसके बाद छठा विकेट रविचंद्रन अश्विन (8) के रूप में गिरा। शार्दुल ठाकुर भी 24 रन बनाकर रबाडा का शिकार हुए। शार्दुल ने केएल राहुल के साथ मिलकर 7वें विकेट के लिए 43 रनों की साझेदारी की। इसके बाद 8वें विकेट के तौर पर जसप्रीत बुमराह भी 1 रन बनाकर चलते बने।
read also: WFI: विनेश फोगाट का बड़ा फैसला, पीएम को पत्र लिखकर लौटाया मेजर ध्यानचंद खेल रत्न और अर्जुन अवॉर्ड