IPL 2024: वनडे विश्वकप 2023 में शानदार प्रदर्शन के बाद तीन आफगानिस्तान के खिलाड़ियों को सबसे महंगी लीग आईपीएल (IPL) में खेलने का एक बार फिर से मौका मिला था। लेकिन अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड (ACB) ने इन खिलाड़ियों को तगड़ा झटका दिया है। आईपीएल 2024 में तीनों खिलाड़ियों को बैन कर दिया है।
दरअसल, ACB (Afghanistan Cricket Board) ने अपने तीन खिलाड़ियों मुजीब उर रहमान, फजलहक फारूकी और नवीन उल हक पर फ्रेंचाइजी क्रिकेट खेलने पर बैन लगा दिया है। ख़बरों के मुताबिक, तीनों खिलाड़ियों पर यह बैन अफगानिस्तान के लिए खेलने के बजाय अपने व्यक्तिगत हितों को प्राथमिकता देने के चलते लगा है।
अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड (ACB) के अनुसार, हाल ही में इन तीनों ही खिलाड़ियों ने बोर्ड को 1 जनवरी 2024 से शुरू होने वाले सालाना नए सेंट्रल कॉन्टैक्ट से अपने आप को रिलीज करने की इच्छा जाहिर की थी, साथ ही साल 2024 में होने वाले अलग-अलग फ्रेंचाइजी टूर्नामेंट में हिस्सा लेने के लिए सहमति भी मांगी थी।
read also: Delhi: वीर बाल दिवस पर बोले पीएम मोदी, ‘भारत के प्रति बदल रहा दुनिया का नजरिया’
व्यक्तिगत हितों को लेकर लगा बैन
ACB ने अपने बयान में आगे कहा कि इन खिलाड़ियों के लिए सेंट्रल कॉन्ट्रेक्ट पर साइन न करने की वजह कमर्शियल लीग्स में खेलना था इसलिए हमने खिलाड़ियों की राष्ट्रीय प्राथमिकताओं को देखते हुए ये फैसला लिया है। बता दें कि, केकेआर (Kolkata Knight Riders) ने हाल ही दुबई में हुए मिनी ऑप्शन में अफगानिस्तान के मिस्ट्री स्पिनर मुजीब उर रहमान को (IPL 2024) के मिनी ऑक्शन में 2 करोड़ रुपये में खरीदा था।
यानि अगर मुजीब उर रहमान (IPL 2024) में नहीं खेल पाते है तो ये (KKR) के लिए बड़ा झटका हो सकता है। इसके साथ-साथ बताते चले कि बाकि 2 खिलाड़ी फजलहक फारूकी सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) से खेलते हैं जबकि नवीन उल हक लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) का हिस्सा है।
read also: Delhi: ‘एमवी कैम प्लूटो’ पर हुए हमले को लेकर राजनाथ सिंह दहाड़, ‘पाताल से खोजकर लाएंगे’