MP Cabinet Oath Ceremony: मोहन कैबिनेट का विस्तार, 28 विधायकों ने ली पद और गोपनीयता की शपथ, यह रही पूरी लिस्ट

MP Cabinet Oath Ceremony: मध्य प्रदेश की मोहन यादव सरकार का कैबिनेट विस्तार हो गया। आज बीजेपी के 28 विधायकों ने पद और गोपनीयता की शपथ ग्रहण की है। इससे पहले सीएम मोहन यादव ने बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की थी। इसके बाद कैबिनेट विस्तार का ऐलान किया था। कुल 18 विधायकों को कैबिनेट मंत्री बनाया गया है इसके अलावा 6 विधायकों को राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और चार विधायकों को राज्य मंत्री बनाया गया है।

प्रदेश में बीते महीने हुए विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने 230 में से 163 सीटों पर जीत हासिल की थी, जबकि कांग्रेस सिर्फ 66 सीटों पर ही जीत पाई थी। इसके बाद लगातार इस बात की चर्चा थी कि प्रदेश का मुखिया कौन होगा। ऐसी अटकलें लगाई जा रही थीं कि बीजेपी शिवराज सिंह चौहान को मुख्यमंत्री नहीं बनाएगी। उसके बाद बीजेपी ने मोहन यादव को मुख्यमंत्री बनाया और उनके साथ राजेंद्र शुक्ला और जगदीश देवड़ा को डिप्टी सीएम बनाया है। आज कैबिनेट का पहला विस्तार हो गया।

कैबिनेट मंत्रियों की सूची…

प्रद्युमन सिंह तोमर

तुलसी सिलावट

एंदल सिंह कंसाना

नारायण सिंह कुशवाहा

विजय शाह

राकेश सिंह

प्रह्लाद पटेल

कैलाश विजयवर्गीय

विश्वास सारंग

गोविंद सिंह राजपूत

करण सिंह वर्मा

इंदर सिंह परमार

संपतिया उईके

उदय प्रताप सिंह

राकेश शुक्ला

निर्मला भूरिया

नागर सिंह चौहान

चैतन्य कश्यप

राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) की सूची…

कृष्णा गौर

धर्मेंद्र लोधी

दिलीप जायसवाल

गौतम टेटवाल

लेखन पटेल

नारायण पवार

राज्य मंत्रियों की सूची…. 

राधा सिंह

प्रतिमा बागरी

दिलीप अहिरवार

नरेन्द्र शिवाजी पटेल

read also: Parliament Winter Session: कांग्रेस अध्यक्ष खरगे का राष्ट्रपति को खत, बोले- ‘मैं आपसे नहीं मिल पाऊंगा’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *