Haryana: सुशासन दिवस पर सरकार की मनोहर सौगात, आंगनवाड़ी वर्कर्स को स्मार्टफोन वितरित

Haryana CM Manohar Lal: हरियाणा के पंचकूला में सुशासन दिवस पर आज राज्य स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर प्रदेश के सीएम मनोहर लाल ने प्रतिभाग किया। प्रदेश के सांसद, विधायक और प्रशासनिक अधिकारी वर्चुअल रूप से जुड़े। प्रदेश के हर जिले में सुशासन दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किए गए।

इस दौरान सीएम मनोहर लाल ने जैन सहायक एप का लोकार्पण किया और ग्रुप-डी के कर्मचारियों के स्थानांतरण को लेकर एक पोर्टल की शुरुआत की। इसके अलावा सीएम ने आंगनवाड़ी वर्कर्स को स्मार्टफोन वितरित किए। जिनमें प्रदेशभर की 25,000 आंगनवाड़ी वर्कर्स, 1,000 सुपरवाइजर और 140 बीडीपीओ को स्मार्टफोन वितरित किए गए।

अपने संबोधन में मुख्यमंत्री का कहना है कि 25 दिसंबर को सुशासन दिवस के रूप में मनाया जाता है। इसका महत्व सदियों से किसी न किसी रूप में इस दिन को याद करके मानना है। बीते 9 सालों में सबसे पहले सुशासन दिवस 25 दिसंबर 2014 को मनाया गया था। एक ऐसे बहुआयामी नेता जिन्होंने आजादी के संग्राम में योगदान दिया मदन मोहन मालवीय का भी जन्मदिन इस दिन होता है।

read also: MP Cabinet Oath Ceremony: मोहन कैबिनेट का विस्तार, 28 विधायकों ने ली पद और गोपनीयता की शपथ, यह रही पूरी लिस्ट

देश के पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेई ने सुशासन की नींव रखी थी। आज जो स्वर्णिम चतुर्भुज की सड़कों की चर्चा होती है। इसकी कल्पना अटल जी ने की थी जो बनकर बाद में एक हुई। देश की सभी नदियों को जोड़ने की भी सोच अटल बिहारी वाजपेई की थी। जिस पर अभी काम चल रहा है।

आगे उन्होंने कहा कि अभी बहुत कुछ करना शेष है। 25 दिसंबर को ऐसे कर्मचारियों और अधिकारियों को परिष्कृत करने का फैसला किया था ताकि सरकार के विकास की गति बनी रहे। हम अनुशासन में रहकर सुशासन को बढ़ावा देने का काम कर रहे हैं। प्रदेश के विकास के लिए बीजेपी सरकार हरसंभव कदम उठा रही है।

read also: Corona Crisis: केरल में एक और मरीज ने तोड़ा दम, बीते 24 घंटों में 700 से ज्यादा मामले दर्ज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *