Jammu Kashmir Terror Attack: घाटी में सेना के काफिले पर आतंकी हमला, पुंछ जिले में आतंकियों के साथ मुठभेड़ जारी  

Jammu Kashmir Terror Attack: गुरुवार को जम्मू-कश्मीर से बड़ी ख़बर सामने आई है। घाटी में घात लगाकर बैठे आतंकियों ने सेना के एक वाहन पर हमला कर दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, आतंकी हमले में सेना के तीन जवान घायल बताए जा रहे हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये घटना पुंछ में सुरनकोट तहसील के डेरा की गली (DKG) वन क्षेत्र में हुई है। दावा किया जा रहा है कि मौके पर सेना और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ भी जारी है। सेना ने इलाके को चारों ओर से घेर रखा है और आतंकियों से संबंध स्थापित हो गया।

मौके पर भेजा गया अतिरिक्त बल

मुठभेड़ की आला अधिकारी निगरानी कर रहे हैं। घटनास्थल पर अतिरिक्त बल भेजा गया है। सेना के एक प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए कहा कि, कड़ी खुफिया जानकारी के आधार पर कल रात (DKG) में एक संयुक्त अभियान शुरू किया गया था। आज शाम संपर्क स्थापित हो गया है और मुठभेड़ जारी है। आगे की जानकारी का पता लगाया जा रहा है।

read also: Wrestling: नम आंखों से साक्षी मलिक का कुश्ती से संन्यास, बोली- बृजभूषण सिंह जैसा जीत गया चुनाव

इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक, एक जिप्सी और एक मिनी ट्रक सहित सेना के 2 वाहन सुरनकोट के बुफलियाज से राजौरी के थानामंडी की जा रहे थे। यहां 48 राष्ट्रीय राइफल्स का मुख्यालय है। जैसे ही वाहन टोपा पीर के नीचे पहुंचे, पहले से घात लगाकर बैठे आतंकवादियों ने हमला कर दिया।

अप्रैल में भी हुआ था वाहन पर हमला

जानकारी के लिए बता दें कि, इससे पहले 20 अप्रैल को पुंछ में ही आतंकवादियों ने इसी तरह से सेना के वाहन पर हमला किया था, जिसमें 5 जवान शहीद हो गए थे। ये हमला तब हुआ था, जब सेना का एक वाहन इफ्तारी का सामान लेकर जा रहा था। इस दौरान घात लगाए बैठे आतंकवादियों ने भारी बारिश और कम दृश्यता का फायदा उठाते हुए वाहन पर गोलीबारी की थी, जिससे वाहन में आग लग गई थी।

read also: IPL 2024: रोहित शर्मा को कप्तानी से हटाने पर MI में खलबली, टीम को छोड़ने का प्लान बना रहे हैं यह स्टार खिलाड़ी ?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *