Allahabad University Blast: गुरुवार को इलाहाबाद से बम धमाके को लेकर बड़ी ख़बर सामने आई है। इलाहाबाद यूनिवर्सिटी के होस्टल में बम ब्लास्ट हो गया। जिसके बाद चारों ओर अफरा तफरी का माहौल बन गया। इस धमाके में दो छात्रों के घायल होने की ख़बर है।
धमाके के बाद छात्रों को उपचार प्रदान करने के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुट चुकी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, 6 दिसंबर को यह ख़बर सामने आई थी। इलाहाबाद विश्वविद्यालय के कुछ छात्रों के बीच देर रात टकराव हो गया। यह हंगामा इतना बढ़ गया था कि दोनों ओर से पत्थरबाजी और बमबाजी हुई थी।
छात्रों को किया जाएगा निष्कासित
अगले दिन सड़कों पर खुलेआम छात्रों के बीच झगड़ा हुआ था। जिसके बाद पुलिस ने 60 अज्ञात छात्रों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। हॉस्टल प्रशासन का कहना था कि वह आरोपियों को चिन्हित करके उनके खिलाफ एक्शन लेगा। दोषी पाए जाने वाले छात्रों को निष्कासित किया जाएगा।
read also: Money Laundering Case: सत्येन्द्र जैन को बड़ी राहत, SC ने 8 जनवरी तक बढ़ाई अंतरिम जमानत
लेकिन आज एक बार फिर से बम ब्लास्ट होने पर हॉस्टल प्रशासन सवालों के घेरे में आ गया। हालांकि अभी ये साफ नहीं हुआ है कि बम क्यों बनाया जा रहा था और इसका पिछली घटना से क्या लेना-देना है। इस पर अभी साफ तौर पर कुछ भी नहीं कहा जा सकता है। पुलिस मामले को लेकर लगातार गहन जांच कर रही है।
सूत्रों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक, बीते समय में जो झगड़े हुए, वह वर्चस्व को लेकर हुए थे। कहा गया था कि छात्रावास एसएसएल और जीएन झा के अंतेवासियों के बीच बीते कुछ समय से ही विवाद चल रहा है। बीच-बीच में यह गुट टकराते रहे हैं।