Parliament Security Breach: बुधवार को लोकसभा में हुई सुरक्षा चूक को लेकर आज लोकसभा और राज्यसभा में जमकर हंगामा हुआ। हंगामा इतना बढ़ गया कि दोनों सदनों के 15 सांसदों को निलंबित कर दिया गया। इसके अलावा आरोपियों को सांसद दीर्घा का पास दिलाने वाले बीजेपी सांसद के घर के प्रदर्शन जारी है।
सदन में हंगामे में निलंबित होने वाले 15 सांसदों में एक राज्यसभा सांसद है और 14 लोकसभा सांसद हैं। इससे पहले विपक्ष के हंगामे के चलते पांच कांग्रेस के लोकसभा सदस्यों को शेष सत्र के लिए निलंबित कर दिया गया था। जिनमें टीएन प्रतापन, हिबी ईडन, एस जोथिमणि, राम्या हरिदास और डीन कुरियाकोस का नाम शामिल हैं।
सुरक्षा में सेंध बड़ी विफलता- कार्ति चिदंबरम
सांसदों के निलंबन पर कांग्रेस सांसद कार्ति चिदंबरम का कहना है कि कल जो हुआ वह एक बड़ी सुरक्षा और खुफिया विफलता थी। उन्होंने कहा कि हम चाहते हैं कि सरकार सदन को बताए कि कल क्या हुआ और वे क्या कदम उठा रहे हैं।
read also: Madhya Pradesh: शपथ लेने के बाद सुपर एक्शन में सीएम मोहन यादव, लाउडस्पीकरों पर लगाई रोक
वहीं, बीजेपी सांसद गोपाल शेट्टी ने कहा कि इस मामले में सरकार और सुरक्षा एजेंसियों ने शुरुआती कदम उठाए हैं और 6 में से 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। सुरक्षा में किसी तरह की चूक हुई या फिर और अधिक स्तर की सुरक्षा की जरूरत है, इस मुद्दों पर गंभीरता से विचार किया जा रहा है।
सर्वदलीय बैठक आहूत- शेट्टी
आगे जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि लोकसभा अध्यक्ष ने एक सर्वदलीय बैठक बुलाई है। जिसमें सभी पार्टियों के सांसद मिलकर इस पर विचार करेंगे। विपक्षी सांसदों से सुझाव भी लिए जाएंगे। मोदी के नेतृत्व वाली केन्द्र सरकार इस तरह के मामलों के प्रति जीरो टॉलरेंस रखती है और जो भी जिम्मेदार होगा उसे सजा जरूर मिलेगी।