Madhya Pradesh: शपथ लेने के बाद सुपर एक्शन में सीएम मोहन यादव, लाउडस्पीकरों पर लगाई रोक

MP Mohan Yadav: मध्य प्रदेश के नए सीएम मनोज यादव शपथ लेने के बाद सुपर एक्टिव हो गए। सीएम ने अपने पहले आदेश में लाउडस्पीकरों पर रोक लगाई है। अब प्रदेश में धार्मिक स्थलों और सार्वजनिक स्थलों पर लाउडस्पीकर नहीं लगेंगे। इसके लिए सीएम ने सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन का हवाला दिया है।

उस पहले फैसले में जो वैध लाउडस्पीकर हैं, उन्हें भी तय डेसिबल सीमा और तय समय पर ही संचालित करने की अनुमति दी है। इसे लेकर कहा जा रहा है कि इसमें कई धार्मिक स्थलों पर लगे लाउडस्पीकर भी सामने आ सकते हैं।

धर्मगुरुओं से संवाद के बाद लिया फैसला

सीएम मोहन यादव द्वारा जारी किए गए आदेश के अनुसार, कहा जा रहा है कि धार्मिक एवं अन्य स्थलों पर नियमों के खिलाफ बजने वाले सभी लाउडस्पीकर पर प्रतिबंध रहने वाला है। इस आदेश में यह भी कहा जा रहा है कि धर्मगुरुओं से संवाद करने के बाद इस फैसले को प्रदेश के नए सीएम द्वारा लिया गया है।

इन पर नहीं लगेगा बैन

सरकार द्वारा लिए गए इस फैसले में उन लाउडस्पीकर पर प्रतिबंध नहीं रहने वाला है। जो स्पीकर्स नियमित एवं नियंत्रित (अनुमत्य डेसिबेल के) लाउडस्पीकरों के लिए उपयोग हो रहा होगा उन पर प्रतिबंध नहीं रहने वाला है। बता दें कि इस तरह जो लाउडस्पीकर कानून का पालन करते हुए संचालित किए जा रहे हैं, उन पर कोई कार्रवाई नहीं की जाएगी।

read also: Secret Reveald: पाक के पूर्व पीएम इमरान खान को मिल सकती है मौत की सजा !

आज संभाला कार्यभार

जानकारी के लिए बता दें कि, सीएम डॉक्टर मोहन यादव ने आज बुधवार को ही मंत्रालय स्थित मुख्यमंत्री कक्ष में विधिवत पूजा अर्चना कर कार्यभार संभाला है। शासन की ओर से जारी आदेश की प्रति भी सामने आई है। इसमें लिखा है कि, ‘सामने आया है कि विभिन्न धर्म स्थलों में निर्धारित डेसिबल का उल्लंघन करते हुए लाउडस्पीकर का प्रयोग किया जा रहा है।

शोर शराबे से मनुष्य के काम करने की क्षमता, आराम और नींद में व्यवधान पड़ता है। शोर वाले वातावरण से हाई बीपी, बेचैनी, मानसिक तनाव, अनिद्रा जैसे प्रभाव शरीर में पाए जाते हैं। इससे कान के आंतरिक भाग में भी समस्या हो जाती है। इसलिए सरकार ने अवैध लाउडस्पीकर पर बैन लगाने का फैसला लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *