UP: बसपा सुप्रीमो का बड़ा ऐलान, भतीजे को घोषित किया पार्टी का उत्तराधिकारी

BSP Mayawati: रविवार को बसपा सुप्रीमो मायावती ने अपनी पार्टी की बड़ी बैठक बुलाई। बैठक में भतीजे और नेशनल कोऑर्डिनेटर आकाश आनंद समेत 28 राज्यों के पदाधिकारी भी मौजूद रहे। प्राप्त जानकारी के अनुसार, बैठक में बीएसपी सुप्रीमो ने आकाश आनंद को अपना उत्तराधिकारी घोषित कर दिया। आगामी लोकसभा चुनाव में प्रचार प्रसार से लेकर तैयारी को लेकर आकाश आनंद का कद बढ़ाए जाने का संकेत मिल गया है।

बसपा उत्तराधिकारी की घोषणा

बैठक में मायावती ने कहा कि आकाश आनंद उनके उत्‍तराधिकारी होंगे। लोकसभा सांसद दानिश अली को बसपा से निलंबित किए जाने के एक दिन बाद यह फैसला लिया गया है, जो हाल ही में सदन में अशोभनीय बहस करते नजर आए थे।

read also: Chunav 2023: राजस्थान में मंगलवार को हो सकता है नए सीएम का ऐलान, राजनाथ सिंह करेंगे विधायकों के साथ बैठक

बता दें कि, राजस्थान में हुए विधानसभा चुनाव के दौरान आकाश आनंद ने प्रचार प्रसार की जिम्मेदारी संभाली थी। उन्होंने राज्य में काफी दिनों तक पद यात्रा भी निकाली थी। विधानसभा चुनाव में पार्टी ने 2 सीटों पर जीत दर्ज की। पार्टी ने राज्य में करीब 5 फीसदी से ज्यादा वोट हासिल किए। इसके बाद आगामी चुनाव के लिहाज से आकाश आनंद की जिम्मेदारी बढ़ाए जाने की चर्चा थी।

कौन है आकाश आनंद

बीएसपी चीफ मायावती के छोटे भाई आनंद कुमार के बेटे हैं आकाश आनंद। उन्होंने लंदन के एक बड़े कॉलेज से एमबीए की डिग्री हासिल की है। बसपा की राजनीति में आकाश आनंद नया चेहरा नहीं है और नहीं उनकी अचानक एंट्री हुई है। उत्तर प्रदेश में 2017 का चुनाव हार जाने के बाद सहारनपुर की रैली में उनको जनता के सामने किया था। उस समय बसपा सुप्रीमो ने कहा था कि आने वाले कुछ समय में आकाश आनंद की भूमिका पार्टी में अहम हो सकती है। यह आज सच साबित होते हुए भी दिखाई दे रहा है।

read also: UP: सांसद दानिश अली पार्टी से निष्कासित, बीएसपी सुप्रीमो ने इस वजह से लिया एक्शन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *