Chhattishgarh: प्रदेश में साफ हुई सरकार की तस्वीर, विष्णुदेव साय के साथ दो होंगे डिप्टी सीएम, यह रही पूरी जानकारी
Chhattishgarh Vishnudev Sai: रविवार को छत्तीसगढ़ में सरकार की तस्वीर साफ हो गई। विष्णुदेव साय को प्रदेश की कमान सौंपी गई है। इसके अलावा प्रदेश में दो डिप्टी सीएम होंगे। रायपुर में विधायक दल की बैठक के बाद फैसला हुआ कि डिप्टी सीएम पद की कमान अरुण साव और विजय शर्मा संभालेंगे। जबकि पूर्व सीएम रमन सिंह को स्पीकर होंगे।