Haryana: किसानों के हितों के लिए बीजेपी कर रही लगातार काम- जेपी दलाल

Vikshit Bharat Sankalp Yatra: शनिवार को पीएम नरेन्द्र मोदी ने विकसित भारत संकल्प यात्रा के लाभार्थियों से वर्चुअल संवाद किया। इस कार्यक्रम का लाइव प्रसारण हरियाणा के कृषि मंत्री जेपी दलाल ने ग्रामीणों और पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ देखा। कृषि मंत्री दलाल गांव उझाना में विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान कृषि मंत्री ने गांव के विकास के लिए 11 लाख रुपए देने की घोषणा की।

कृषि ने देखा लाईव प्रसारण

उन्होंने ग्रामीणों और पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लाईव प्रसारण भी देखा। कृषि मंत्री ने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा के साथ प्रदेश सरकार ने इसमें जनसंवाद कार्यक्रम को जोड़ा है और गांव-गांव जाकर जन सुनवाई की जा रही है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश और समाज के लिए जीते हैं। जनता की सेवा के लिए 18-19 घंटे काम करते हैं। देश के हित में अनेकों फैसले प्रधानमंत्री ने लिए हैं।

80 करोड़ जनता को दिया जा रहा फ्री अनाज

केन्द्र सरकार ने धारा-370 तोड़ी, देश के जवानों और आमजन के साथ पीएम त्योहार मनाते हैं। इस समय देश में करीब 80 करोड़ लोगों को मुफ्त अनाज दिया जा रहा है। कोरोनाकाल में शुरू हुई अन्न योजना को केन्द्र सरकार ने आगामी पांच सालों के लिए बढ़ा दिया है। देश की करोड़ों जनता इस योजना का लाभ ले रही हैं।   

किसान हित में हो रहे काम- कृषि मंत्री

आगे कृषि मंत्री ने कहा कि किसानों के हितों में निरंतर कार्य किए जा रहे हैं। करोड़ों रुपए की धनराशि किसान सम्मान निधि के जरिए सीधा किसानों के खातों में भेजी जा रही है। टयूबवैल लगाने पर सब्सिडी प्रदान की जाती है। इसके साथ-साथ बागवानी बीमा योजना, फसल बीमा योजना लागू की गई है। करोड़ों रुपए की धनराशि बीमे के रूप में तथा करोड़ों रुपये की धनराशि फसल खराब के मुआवजे के रूप में प्रदान की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *