Haryana: सीएम मनोहर लाल को मध्य प्रदेश का सीएम चुनने के लिए बनाया पर्यवेक्षक, बोले- ‘सहमति के साथ लेंगे फैसला’

CM Manohar Lal: पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने तीन राज्यों में बहुमत हासिल किया है। राजस्थान, छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश में बीजेपी सरकार बनाने जा रही है। चुनाव परिणाम के घोषित होने के 6 दिन बाद भी पार्टी तीनों राज्यों में सीएम घोषित करने में नाकाम रही है।

सर्वसम्मति से लेंगे फैसला- मनोहर लाल

मध्य प्रदेश में सीएम चेहरे को लेकर हरियाणा के सीएम मनोहर लाल को केन्द्रीय नेतृत्व ने बड़ी जिम्मेदारी दी है। पार्टी आलाकमान ने मनोहर लाल को पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। सीएम चुनने के लिए मनोहर लाल समेत तीन लोगों को नियुक्त किया गया है। जिस पर मनोहर लाल का कहना है कि वह सभी की सहमति के बाद ही इस पर फैसला लिया जाएगा। पार्टी ने सोमवार को विधायक दल की बैठक रखी है।   

भ्रष्टाचार पर लगाई लगाम- सीएम

शनिवार को सीएम मनोहर लाल एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे। इस दैरान उन्होंने आगे जानकारी दी कि दुनिया में अच्छा कहलाना सबको पसंद लेकिन उसके लिए हमें ईमानदारी के व्यवहार को आचरण में लाना होगा। ईमानदारी हमारे जीवन का हिस्सा बनें और इसका प्रयास लगातार करते रहना चाहिए।

प्रदेश में भ्रष्टाचार को बड़े स्तर पर बीजेपी सरकार ने रोका है। हमने केवल भाषण के ज़रिए नहीं बल्कि हमें मन से भ्रष्टाचार निकालने का संकल्प लिया है। अब प्रदेश में नौकरियों में पारदर्शिता आई है। युवाओं को बिना पर्ची और खर्चे के नौकरी मिल रही है। हमारी सरकार ने बीती सरकारों की तुलना में बेहतर काम किया है। हम स्वास्थ्य और शिक्षा को बेहतर बनाने के लिए काम कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *