आगामी लोकसभा चुनाव से पहले सपा को झटका, MLA “”दारा सिंह चौहान”” ने थमाया त्यागपत्र

बता दें कि पूर्व मंत्री दारा सिंह चौहान ने आज ही समाजवादी पार्टी को त्यागपत्र थमाया। उनका इस्तीफा विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने स्वीकार कर लिया है। माना जा रहा है कि पूर्व मंत्री बीजेपी में होकर लोकसभा चुनाव में पूर्वांचल की एक सीट से चुनाव भी लड़ सकते हैं।दारा सिंह चौहान, सपा, समाजवादी पार्टी, समजावादी पार्टी विधायक, दारा सिंह चौहान इस्तीफा, दारा सिंह चौहान सपा इस्तीफा
लखनऊ: आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दलें भरसक प्रयास कर रही है उनकी आपसी एकता बनी रहे। लेकिन ऐसा संभव होता नजर नहीं आ रहा है। दरअसल, भारतीय जनता पार्टी से समाजवादी पार्टी में शामिल होने वाले सपा विधायक दारा सिंह चौहान ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले दारा सिंह का पार्टी से इस्तीफा देना अखिलेश यादव के लिए बहुत बड़ा झटका है। अब ऐसा कयास लगाया जा रहा है कि दारा सिंह दोबारा से बीजेपी ज्वाइन कर सकते हैं।

बता दें कि पूर्व मंत्री दारा सिंह चौहान ने आज ही समाजवादी पार्टी को त्यागपत्र थमाया। उनका इस्तीफा विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने स्वीकार कर लिया है। माना जा रहा है कि पूर्व मंत्री बीजेपी में होकर लोकसभा चुनाव में पूर्वांचल की एक सीट से चुनाव भी लड़ सकते हैं। दारा सिंह के इस्तीफे को लेकर सपा प्रवक्ता आईपी सिंह ने कहा कि दारा सिंह घोषी मऊ से लोकसभा का चुनाव BJP से लड़ना चाहते हैं और वे महीनों से बीजेपी के सम्पर्क में थे।

आईपी सिंह ने ये भी कहा कि सपा 354 घोषी और गाजीपुर लोकसभा की रिक्त सीट पर उप-चुनाव की मांग करती है। गाजीपुर लोकसभा सीट खाली है पर BJP चुनाव लड़ने से कतरा रही है और चुनाव टाला जा रहा है। बता दें कि दारा सिंह ने विधासभा चुनाव 2022 से कुछ समय पहले ही सपा का हाथ पकड़ा था और लोकसभा चुनाव 2024 से पहले सपा का दामन छोड़ दिया। दारा सिंह चौहान इस समय उत्तर प्रदेश की घोसी विधानसभा से विधायक थे और वह पिछली बीजेपी सरकार में मंत्री थे।

दारा सिंह चौहान ने बसपा से अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत की थी। वह 2009 में बसपा के टिकट पर घोसी से लोकसभा चुनाव भी जीत चुके हैं। इससे पहले वह साल 1996 व 2000 में राज्यसभा के सदस्य रह चुके हैं। अब ऐसा कयास लगाया जा रहा है कि बीजेपी के टिकट पर वह फिर से घोसी से चुनाव लड़ सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *