अटल बिहारी वाजपेयी के रोल में पंकज त्रिपाठी, सिर्फ 45 दिनों में फिल्म की शूटिंग पूरी”

पंकज त्रिपाठी की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘मैं अटल हूं’ का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। इस फिल्म में पकंज त्रिपाठी भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के अवतार में दिखाई देंगे।
मुंबई: बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार पंकज त्रिपाठी अपने बेहतरीन अभिनय के लिए जाने जाते हैं। उनकी डायलॉग डिलवरी, कैमरा प्रेजेन्स और स्टाइल दर्शकों को बेहत पंसद आती है। अब उनकी आगामी फिल्म मैं अटल हूं को लेकर फैंस काफी उत्साहित है और इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

पंकज की अपकमिंग फिल्म मैं अटल हूं
पंकज त्रिपाठी को बॉलीवुड में अपना नाम और पहचान बनाने में थोड़ा समय जरूर लगा, लेकिन आज वो हिंदी सिनेमा का जाना-माना चेहरा हैं। करियर के शुरूआती दिनों में उन्हें कई सारी फिल्मों में छोटे-छोटे किरदारों में देखा गया, लेकिन उनके अभिनय को असली पहचान मिली अनुराग कशयप की फिल्म गैंग्सऑफ वासेपुर से इस फिल्म में पंकज त्रिपाठी ने अपने अभिनय से सबका दिल जीत लिया था। इसके बाद मिर्जापुर समेत उन्होंने बॉलीवुड इंड्रस्टी को कई शानदार और हिट फिल्में दी। अब पकंज त्रिपाठी की अपकमिंग फिल्म मैं अटल हूं से भी फैंस को ऐसी ही उम्मीदें हैं।

अटल बिहारी वाजपेयी के अवतार में पंकज त्रिपाठी

पंकज त्रिपाठी की मोस्ट अवेटेड फिल्म मैं अटल हूं का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। इस फिल्म में पंकज त्रिपाठी भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के अवतार में दिखाई देंगे।इस फिल्म में अटल बिहारी के बचपन से लेकर तीन बार प्रधानमंत्री बनने तक के सफर को दिखाया जाएगा। इस फिल्म के लिए पंकज त्रिपाठी का फर्स्ट लुक जब से आउट हुआ है, फिल्म को लेकर दर्शकों में उत्साह और ज्यादा बढ़ गया है। इसी बीच अब फिल्म को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है, जिसने पंकज त्रिपाठी के फैंस की खुशखबरी को दोगुनी कर दी है।

मैं अटल हूं की शूटिंग महज डेढ़ महीने में पूरी

मैं अटल हूं फिल्म का निर्माण विनोद भानुशाली, संदीप सिंह, सैम खान और कमलेश भानुशाली ने किया है। जिसका निर्देशन रवि जाधव द्वारा किया गया है। इस फिल्म की शूटिंग मुंबई, दिल्ली, कानपुर और लखनऊ जैसे शहरों में हुई है। इस फिल्म को सिर्फ 45 दिन में ही शूट किया गया। अब फिल्म की शूटिंग पूरी होने के मौके पर पकंज त्रिपाठी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया। इस वीडियो में वो शूटिंग के रैप-अप का एलान कर रहे हैं।

खुद को भाग्यशाली समझता हूं-पंकज त्रिपाठी

इस वीडियो में अटल वाजपेयी के अवतार मेंपंकज त्रिपाठी स्पीच देते हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडियो के कैप्शन में पंकज त्रिपाठी ने लिखा यह अटल सफर हमेशा के लिए यादगार रहेगा। श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी जैसे महानुभाव व्यक्तित्व के पहलू को बड़े पर्दे पर साकार करने के लिए खुद को भाग्यशाली समझता हूं। बता दें इस फिल्म की रिलीज डेट का अब तक ऐलान नहीं किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *