बीसीसीआई ने किया भारतीय टीम का ऐलान, ऋतुराज के हाथ में होगी टीम इंडिया की कमान

एशियन गेम्स (Asian Games) में भारतीय टीम के मुकाबले 28 सितंबर से 8 अक्टूबर के बीच खेले जाएंगे। इस टीम में केकेआर (KKR) के युवा बल्लेबाज रिंकू सिंह (Rinku Singh) को जगह दी है। रिंकू सिंह को वेस्टइंडीज (West Indies) के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज में शामिल नहीं किया गया था। ,
एशियन गेम्स में भारतीय टीम खेलती हुई नजर आने वाली है। बीसीसीआई (BCCI) ने भारतीय टीम का ऐलान कर दिया। युवा बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad) के हाथों में कमान सौंपी है। इस टीम में अधिकतर युवा चेहरे खेलते हुए नजर आएंगे। भारतीय टीम इस समय बदलाव के दौर से गुजर रही है। सीनियर खिलाड़ियों के स्थान पर युवा खिलाड़ियों को मौका दिया जाएगा।

रिंकू सिंह टीम में शामिल

एशियन गेम्स (Asian Games) में भारतीय टीम के मुकाबले 28 सितंबर से 8 अक्टूबर के बीच खेले जाएंगे। इस टीम में केकेआर (KKR) के युवा बल्लेबाज रिंकू सिंह (Rinku Singh) को जगह दी है। रिंकू सिंह को वेस्टइंडीज (West Indies) के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज में शामिल नहीं किया गया था। आईपीएल (IPL 2023) में रिंकू सिंह ने शानदार खेल दिखाया था। उनके प्रदर्शन को देखते हुए उन्हें टीम में जगह दी गई है। अब रिंकू सिंह से आईपीएल (IPL) के बाद दमदार प्रदर्शन की उम्मीद होगी।

चीन में आयोजित होगी टूर्नामेंट
गौरतलब है कि इस बार एशियाई खेल 2023 का आयोजन चीन के हांगझू में होने जा रहा है। यह टूर्नामेंट 23 सितंबर से 8 अक्टूबर तक होना है। ऋतुराज गायकवाड़ को कप्तानी मिलने के बाद अब उनसे सभी को उम्मीद होगी किवह एशियन गेम्स में भारत को विजय बनाकर ही वापस लौटे। इस टीम में आईपीएल के कई स्टार खिलाड़ी शामिल है।

भारतीय टीम का स्क्वॉड

19वें एशियाई खेलों के लिए टीम इंडिया (सीनियर पुरुष) टीम: ऋतुराज गायकवाड़ (C), यशस्वी जयसवाल, राहुल त्रिपाठी, तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, जितेश शर्मा (WK), वाशिंगटन सुंदर, शाहबाज़ अहमद, रवि बिश्नोई, अवेश खान, अर्शदीप सिंह, मुकेश कुमार, शिवम मावी, शिवम दुबे, प्रभसिमरन सिंह (WK)।

स्टैंडबाय खिलाड़ी: यश ठाकुर, साईं किशोर, वेंकटेश अय्यर, दीपक हुडा, साईं सुदर्शन।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *