Chunav 2023 Priyanka Chaturvedi: बीजेपी ने हाल ही में समाप्त हुए पांच राज्यों में विधानसभा चुवान में शानदार प्रदर्शन किया। तीन राज्यों में बीजेपी बहुमत हासिल करने में कामयाब हुई। हालांकि, तीन राज्यों छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश और राजस्थान में बीजेपी ने सीएम का अभी तक कोई ऐलान नहीं किया है। जिस पर शिवसेना (UBT) सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने बीजेपी पर तंज कसा है।
प्रियंका चतुर्वेदी का बयान
सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने पूछा कि प्रक्रिया क्या होती है। प्रक्रिया ये होती है कि जैसे ही निर्णय आता है उसके 48 घंटे के अंदर-अंदर एक मुख्यमंत्री होना चाहिए। विधायकों से पूछा जाता है कि उनके नेता कौन हैं। अब इनकी प्रथा ये हो गई है कि केंद्र में जो बैठे हुए हैं पीएम नरेंद्र मोदी और अमित शाह वो निर्णय लेंगे कि कौन सीएम बनेगा। अगर कांग्रेस ने ऐसा किया होता तो अब तक इस पर डिबेट को चुकी होती। जब ये बीजेपी ने किया है तो कोई उनसे सवाल भी नहीं पूछ रहा है।
read also: प्रशांत किशोर की जन सुराज पदयात्रा का कितना असर, बिहार की जनता पर पड़ेगा प्रभाव?
बीजेपी ने खत्म कर दी प्रक्रिया
उन्होंने मुख्यमंत्रियों के नाम तय करने में देरी को ‘दुर्भाग्यपूर्ण’ बताया। कहा, “क्योंकि बीजेपी म्यूजिकल चेयर में व्यस्त हैं। उनके पास बहुमत है और लोगों ने उन पर अपना भरोसा जताया है। निर्वाचित विधायकों को निर्णय लेना है कि नेता कौन होगा। लेकिन बीजेपी में यह प्रक्रिया भी खत्म कर दी गई है। क्योंकि केवल दो लोग ही सीएम पर निर्णय लेते हैं, पीएम नरेंद्र मोदी और अमित शाह।
तंज कसते सासंद ने इस दौरान कहा कि अगर कांग्रेस के तहत ऐसा होता तो टीवी पर 100 बहसें होतीं। यह दुर्भाग्यपूर्ण है। साथ ही उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर लिखा- मीडिया में किसी ने भी बीजेपी से यह नहीं पूछा कि जिन तीन राज्यों में उन्होंने जीत हासिल की है। उनके मुख्यमंत्रियों के नाम घोषित करने में देरी क्यों हुई। नतीजे घोषित हुए चौथा दिन हो गया।