Rajasthan Chunav 2023: शाहपुरा में गरजी प्रियंका गांधी, बोली- बीजेपी कर रही जनता को गुमराह
राजस्थान में विधानसभा चुनाव को लेकर ताबड़तोड़ चुनाव प्रचार जारी है। बुधवार को कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने शाहपुरा में चुनावी जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने बीजेपी को निशाने पर लिया और कहा कि बीजेपी जनता को गुमराह करने का काम करती है। देश को जाति और धर्म के नाम पर बांटने का काम करती है लेकिन कांग्रेस पार्टी हर किसी के सुख दुख में खड़ी होती है।