MP Chaunav 2023: बीजेपी का संकल्प पत्र जारी, बोटियों को मिलेगी KG से PG तक की मुफ्त शिक्षा

MP Chaunav 2023: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी ने अपना संकल्प पत्र जारी कर दिया है। बीजेपी का संक्लप पत्र राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने जारी किया। इस दौरान प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान और केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया मौजूद रहें।

बीजेपी नेता नड्डा का कहना है कि “समय के साथ-साथ संकल्प पत्र की महत्ता धीरे-धीरे घटती गई है क्योंकि राजनीतिक दलों ने पहले लुभाने और फिर भुलाने का काम किया है। लेकिन बीजेपी अकेली ऐसी पार्टी है, जिसने इस डॉक्यूमेंट को अपने रोडमैप का जरिया बनाया और इसे जमीन पर उतारने का काम भी किया है।

इस दौरान सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा, “कांग्रेस ने टिप्पणी की थी कि बीजेपी ‘नरक चतुर्दशी’ के दिन अपना संकल्प पत्र क्यों ला रही है। कांग्रेस के नेताओं को भारत के इतिहास या भारत की संस्कृति का कोई ज्ञान नहीं है। हमारी एक बहन (प्रियंका गांधी वाड्रा) आती हैं और भगवान राम को 13 साल के वनवास के लिए भेजती हैं।

संकल्प पत्र में बीजेपी ने किए बड़े- बड़े वादे…

गेहूं की खरीद 2,700 रुपए प्रति क्विंटल और धान की खरीद 3,100 रुपए प्रति क्विंटल के हिसाब से की जाएगी।

जनजातीय समुदाय के सशक्तिकरण के लिए हम 3 लाख करोड़ रुपए खर्च करेंगे।

तेंदूपत्ता के लिए 4,000 हजार रुपए प्रति मानक बोरा देने का काम करेंगे।

1 करोड़ 30 लाख बहनों को आर्थिक सहायता के साथ-साथ घर की सुविधा देंगे।

गांव की बहनों को लखपति बनाने के लिए Special Training & Skill Development का काम करेंगे।

कौशल प्रशिक्षण के जरिए 15 लाख ग्रामीण महिलाओं को करोड़पति बनाएंगे।

लाड़ली लक्ष्मी को जन्म से 21 वर्ष की आयु तक कुल 2 लाख रुपए दिए जाएंगे।

गरीब परिवारों की छात्राओं को KG से PG तक मुफ्त शिक्षा देंगे।

उज्ज्वला और लाडली बहनों को 450 रुपए में गैस सिलेंडर मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *