Diwali 2023: 24 लाख दीपकों से जगमग होगी रामनगरी, सीएम योगी समेत 50 देशों के आएंगे प्रतिनिधि

Diwali 2023: अयोध्या में दिवाली के पावन पर्व पर भव्य दीपोत्सव की तैयारियां चल रही है। इस बार दीपावली पर राम नगरी में 24 लाख दीपक जलाए जाएंगे। यह दीपक 51 घाटों पर जगमग होंगे और तैयारियों में 25 हजार से अधिक स्वंयसेवकों ने भाग लिया है। दीपोत्सव कार्यक्रम में सीएम योगी समेत 50 देशों के उच्चायुक्त और राजदूत भाग लेंगे।

24 लाख दीपकों से जगमग होगी राम नगरी

24 लाख दीपकों के साथ राम नगरी एक बार फिर से विश्व रिकॉर्ड बनाने जा रही है। इसके अलावा रविवार को दिवाली के दिन सुबह 10 बजे से झांकियां निकाली जाएगी। झांकियों में 4 देशों और 24 राज्यों की रामलीलाओं का मंचन किया जाएगा।

बता दें कि सीएम योगी आदित्यनाथ भी आज रामकथा पार्क पहुंचेंगे। यहां वह राम और सीता को तिलक लगाएंगे। इसके बाद भगवान राम-सीता पुष्पक विमान से राम-सीता पार्क पहुंचेंगे। शाम करीब 6 बजे राम की पैड़ी पर दीपोत्सव होगा।

51 घाटों पर जलेंगे दीपक

अयोध्या में हर साल दीपोत्सव मनाया जाता है। सरयू नदी के किनारे बने 51 घाटों को पूरी तरह से सजा दिया गया है। इस बार सरकार ने 24 लाख दीपक जलाने का लक्ष्य रखा है। घाटों को सजाने और दीपों को सजाने में 25 हजार स्वयंसेवक लगे हुए हैं।

साल 2017 में उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ की सरकार बनी थी। योगी सरकार बनने के बाद अयोध्या में दीपोत्सव की शुरूआत हुई। हालांकि, कोरोना काल में दो साल तक दीपोत्सव कार्यक्रम का आयोजन नहीं हो सका। अयोध्या के जिलाधिकारी नीतीश कुमार ने कहा कि दीपोत्सव की शुरुआत साल 2017 में राम की पैड़ी से हुई थी।

उन्होंने बताया कि साल 2017 में 1.87 लाख, 2018 में 3.11 हजार और 2019 में 4 लाख से ज्यादा दीये जलाए गए। जबकि 2020 में 6.6 लाख, 2021 में 9.41 हजार, 2022 में 15.76 लाख दीपक जलाए गए। अयोध्या के दीपोत्सव ने गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज कराया है। लेकिन एक बार फिर ये रिकॉर्ड अयोध्या में ही टूटने जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *