Earthquake: भूकंप से फिर कांपी दिल्ली की धरती, 2.6 मापी गई तीव्रता

Earthquake: शनिवार को राजधानी दिल्ली में एक बार फिर से भूकंप के झटके महसूस किए गए। हालांकि, यह भूकंप इतना तेज नहीं था। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 2.6 मापी गई। भूकंप का केंद्र जमीन के 10 किलोमीटर अंदर था। अभी तक भूकंप से जान माल के नुकसान की कोई ख़बर नहीं मिली है। नवंबर महीने में राजधानी की धरती कई बार हिल चुकी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, उत्तर दिल्ली में भूकंप के झटके महससू किए गए थे। यह झटके 2 बजकर 53 मिनट पर लगे। मॉडल टाउन, नरेला, अलीपुर समेत आसपास के कई इलाकों में भूकंप के झटके महसूस किए गए।

भूकंप आने के बाद दिवाली की तैयारियों में जुटे लोगों में दहशत का माहौल हो गया और सभी लोग अपने-अपने घरों से बाहर निकल आए। फिलहाल किसी तरह के जान-माल के नुकसान की जानकारी नहीं है।

बता दें कि, इससे पहले 6 नवंबर को भी दिल्ली-NCR में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए थे। रिक्टर स्केल पर इस भूकंप की तीव्रता 5.6 मापी गई थी। भूकंप का केंद्र भी नेपाल ही था। दिल्ली के अलावा उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले में भी महसूस किए गए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *