Haryana Assembly Winter Session: 15 दिसंबर से शुरू होगा शीतकालीन विधानसभा सत्र, कैबिनेट बैठक में लगी मुहर

Haryana Assembly Winter Session: हरियाणा विधानसभा का शीतकालीन सत्र 15 दिसंबर से शुरू होने जा रहा है। सोमवार को हुई कैबिनेट बैठक में इस पर मुहर लग गई। सत्र 15 दिसंबर से लेकर 19 दिसंबर तक चलेगा। 16 और 17 दिसंबर को सत्र नहीं चलेगा अवकाश रहेगा। इस बीच सत्र अवधि को लेकर अंतिम फैसला BAC की बैठक में लिया जाएगा।

सीएम की अध्यक्षता में हुई बैठक

सीएम मनोहर लाल की अध्यक्षता में हुई अहम बैठक में सत्र को लेकर फैसला लिया गया। बताया जा रहा है कि सरकार इस सत्र में कई अहम बिल भी पेश कर सकती है। शवों को सड़क पर रखकर प्रदर्शन करने के खिलाफ भी कानून लाने पर चर्चा है। दरअसल, कई बार लोग सड़क पर शव को रखकर प्रदर्शन करते हैं, इसके खिलाफ राज्य सरकार कानून लाने की तैयारी में है।

कई विधेयक लाने की तैयारी में सरकार

मीडिया रिपोर्ट के के मुताबिक, शीतकालीन सत्र में इस संबंध में विधेयक लाए जाने की अटकलें हैं। सरकार हरियाणा मृत शरीर का सम्मान विधेयक 2023 लाने पर विचार कर रही है। विधेयक लागू होने के बाद एक साल तक की सज़ा और जुर्माने का प्रावधान होगा।

इसके अलावा हरियाणा सरकार प्रदेश में बढ़ते नशे के खिलाफ भी कड़े कदम उठाने की तैयारी में है। ऐसे में हरियाणा सरकार हुक्का बार को लेकर भी कोई ना कोई अहम कदम उठा सकती है। विधानसभा के शीतकालीन सत्र में इस संबंध में सरकार कोई कानून भी ला सकती है।

तैयारियों में जुटे सियासी दल

लेकिन विधानसभा के शीतकालीन सत्र के घोषणा के बाद सभी सियासी दल तैयारियों में जुट गए हैं। कांग्रेस सरकार को घेरने की रणनीति तैयार कर रही है। जिसको लेकर पार्टी विधायक दल की बैठक बुलाने के बारे में सोच रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *