Rajasthan Chunav 2023: राजस्थान में चुनाव समाप्त, 77 फीसदी के आस-पास हुआ मतदान, हवाई फायरिंग तक हुई कईं हिंसक घटनाएं
राजस्थान में विधानसभा चुनाव को लेकर मतदान समाप्त हो गया। 200 में से 199 सीटों पर हुई वोटिंग में लगभग 77 फीसदी मतदान हुआ। प्रदेश की एक सीट करणपुर सीट पर मतदान नहीं हुआ। इस सीट पर कांग्रेस प्रत्य़ाशी गुरमीत सिंह कुन्नर की मौत की वजह से मतदान नहीं किया गया। आगामी 3 दिसंबर को प्रत्याशियों को भाग्य का फैसला हो जाएगा।