Politics: बढ़ सकती है राहुल गांधी की मुश्किलें…’पनौती वाले बयान’ पर बीजेपी ने चुनाव आयोग में कराई शिकायत दर्ज  

Rahul Gandhi Statement: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी की मुश्किलें एक बार फिर से बढ़ सकती है। बीजेपी ने राहुल गांधी के पनौती वाले बयान को लेकर चुनाव आयोग में शिकायत दर्ज कराई है। कांग्रेस सांसद ने 21 नवंबर रविवार को पीएम मोदी के खिलाफ अभद्र टिप्पणी की थी। जिसके बाद यह मुद्दा अब गर्म होने लगा है।   

क्या है पूरा मामला

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ विश्वकप फाइनल में भारत की हार के बाद कहा था कि भारतीय क्रिकेट टीम की इसलिए हार हुई है क्योंकि मैच के दौरान पीएम मोदी स्टेडियम में मौजूद थे। इसके बाद उन्होंने पीएम को पनौती बताया था। जिसके बाद बीजेपी अब एक्शन के मूड में है।

केन्द्रीय मंत्री ने दी प्रतिक्रिया  

बीजेपी ने चुनाव आयोग में राहुल गांधी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। इसके अलावा कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के खिलाफ भी आयोग का दरवाजा खटखटाया गया। केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने प्रतिक्रिया देते हुए राहुल गांधी से इतिहास को याद करने की बात कही है। केन्द्रीय मंत्री का कहना है कि देश के प्रधानमंत्री के बारे में गांधी की टिप्पणी शर्मनाक, निंदनीय और अपमानजनक है। 

‘‘उन्होंने अपना असली रंग दिखा दिया है, लेकिन उन्हें याद रखना चाहिए कि उनकी मां सोनिया गांधी के गुजरात के तत्कालीन सीएम मोदी को ‘मौत का सौदागर’ कहे जाने के बाद कांग्रेस गुजरात में कैसे डूब गई थी’’। अब राहुल गांधी फिर से वह गलती कर रहे हैं। राहुल गांधी को इतिहास पढ़ने की जरुरत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *