Mathura: ब्रज उत्सव में भाग लेने पहुंचे पीएम मोदी, मीराबाई के जन्मोत्सव पर 525 रुपए सिक्का किया जारी

PM Modi In Mathura: गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मथुरा पहुंचे। पीएम ने कृष्ण नगरी में चल रहे ब्रज उत्सव में भाग लिया। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी के साथ सीएम योगी आदित्यनाथ मौजूद हैं। प्रधानमंत्री ने श्रीकृष्ण जन्मस्थान के दर्शन किए औऱ आशीर्वाद प्राप्त किया।

सुरक्षा चाक चौबंद

पीएम और सीएम के लिए कृष्ण नगरी में सुरक्षा चाक चौबंद हैं। शहर को 8 जोन 32 सेक्टर में बांटा गया है। प्रधानमंत्री 32 साल बाद भगवान कृष्ण की जन्मस्थली पहुंचे हैं। पूजा-अर्चना के बाद उन्होंने ‘मीराबाई जन्मोत्सव’ कार्यक्रम में भाग लिया।

525वीं जयंती पर 525 रुपए का सिक्का जारी

पीएम ने संत मीराबाई पर डाक टिकट का विमोचन किया। 525वीं जयंती पर 525 रुपए का सिक्का भी जारी किया। प्रधानमंत्री ने कार्यक्रम को संबोधि‍त करते हुए कहा, मैं देरी से आने के लिए क्षमा चाहता हूं। राजस्थान के चुनावी मैदान से भक्ति के स्थान पर आया हूं। यहां वही आता है जिसे श्रीकृष्ण बुलाते हैं। ये साधारण धरती नहीं है। ब्रज की रज भी पूरे संसार में पवित्र मानी जाती है। कण-कण में राधा-कृष्ण समाए हैं।

मीराबाई का गुजरात से नाता- पीएम

विश्व के सभी तीर्थ यात्रा से जो लाभ मिलता है। यहां आने से सब मिल जाता है। मुझे मीराबाई की जयंती पर आने का सौभाग्य मिला है। मैं राधा कृष्ण के चरणों में नमन करता हूं। हेमा सांसद तो हैं, लेकिन कृष्ण की भक्ति में रम गईं है। मेरे लिए यहां आना एक और विशेष क्षण है। कृष्ण से मीराबाई तक का नाता गुजरात से रहा। कृष्ण द्वारका जाकर द्वारकाधीश बने। मीराबाई भी द्वारका रहीं। वे राजस्थान की थीं। जब गुजरात वालों को राजस्थान और उत्तर प्रदेश आने का मौका मिलता है तो वे सौभाग्य मानते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *