Delhi Air Pollution: संकट में सांसे…राजधानी में फिर लौट ऑड-ईवन, पर्यावरण मंत्री ने दी जानकारी

Delhi Air Pollution: राजधानी दिल्ली में वायु प्रदूषण लगातार बढ़ रहा है। जहरीली हवा में लोगों को बहुत सी बीमारियों का सामना करना पड़ रहा है। आंखों में जलन, सांस लेने में तकलीफ और एलर्जी समेत कई बीमारियां लोगों को अपनी चपेट में ले रही है। जिसके चलते दिल्ली की केजरीवाल सरकार ने बड़ा फैसला लिया है।

13 नवंबर से ऑड-ईवन होगा लागू

राजधानी में अब ऑड-ईवन फिर लौट आया है। दिवाली के बाद ऑड-ईवन 13 नवंबर से 20 नवंबर तक ऑड-ईवन लागू रहेगा। इससे पहले वायु की गुणवत्ता खराब होने के बाद ग्रेप का चौथा चरण लागू कर दिया था। खतरनाक होते जा रहे प्रदूषण को लेकर अब ऑड-ईवन को लागू कर दिया जाएगा।

पर्यावरण मंत्री ने दी जानकारी

सोमवार को दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि वायु प्रदूषण को कम करने के लिए हर उचित कदम उठाएं जा रहे हैं। दिवाली के बाद प्रदूषण बढञ सकता है जिसको लेकर एक सप्ताह तक ऑड-ईवन लागू रहेगा। जिससे प्रदूषण को कम किया जा सकता है।

पर्यावरण मंत्री ने कहा कि BS-III पेट्रोल वाहनों और BS-IV डीजल वाहनों पर जो प्रतिबंध लगाया गया था, वह GRAP-4 में भी जारी रहेगा। LNG, CNG और इलेक्ट्रिक ट्रकों, आवश्यक सेवाओं के वाहनों को छोड़कर अन्य ट्रकों की दिल्ली में एंट्री बैन है। इसके अलावा GRAP-3 में फ्लाईओवर, ओवरब्रिज और पावर ट्रांसमिशन पाइपलाइनों पर विध्वंस कार्य को छूट दी गई थी। हालांकि, अब उन पर भी प्रतिबंध लगा दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *