Earthquake: दिल्ली-एनसीआर में फिर कांपी धरती…4 दिन में दूसरी बार आया भूकंप

Delhi NCR Earthquake: दिल्ली-एनसीआर में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। चार दिन पहले भी भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए थे। इसके अलावा उत्तराखंड के पिथैरागढ़ में भी धरती कांपी है। यह झटके चार बजकर 18 मिनट पर महसूस किए गए।

शुक्रवार को भी कांपी थी धरती

इससे पहले शुक्रवार देर रात को भी भूकंप आया था। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के मुताबिक रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 6.4 मापी गई थी। जानकारी के मुताबिक देर रात 11.32 बजे भूकंप के झटके लगे थे और भूकंप का केंद्र नेपाल था।

क्यों आता है भूकंप?  

वैज्ञानिक रूप से समझने के लिए हमें पृथ्‍वी की संरचना को समझना होगा। पृथ्‍वी टैक्टोनिक प्लेटों पर स्थित है। इसके नीचे तरल पदार्थ लावा है और इस पर टैक्टोनिक प्लेट्स तैरती रहती हैं। कई बार ये प्लेट्स आपस में टकरा जाती हैं।

बार-बार टकराने से कई बार प्लेट्स के कोने मुड़ जाते हैं और ज्‍यादा दबाव पड़ने पर ये प्‍लेट्स टूटने लगती हैं। ऐसे में नीचे से निकली ऊर्जा बाहर की ओर निकलने का रास्‍ता खोजती है। जब इससे डिस्‍टर्बेंस बनता है तो इसके बाद भूकंप आता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *