Jammu Kashmir: श्रीनगर में ईदगाह के पास बच्चों के साथ क्रिकेट खेल रहे एक पुलिस इंस्पेक्टर को आतंकियों ने गोली मार दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने इंस्पेक्टर को उपचार के अस्पताल में भर्ती कराया। अधिकारियों के मुताबिक, पुलिस इंस्पेक्टर की हालत गंभीर बताई जा रही है। रविवार को इंस्पेक्टर मसरूर अहमद वानी ईदगाह मैदान में स्थानीय लड़कों के साथ क्रिकेट खेल रहे थे।
घेराबंदी के बाद तलाश शुरू
क्रिकेट खेलते समय आतंकियों ने इंस्पेक्टर को गोलियों से निशाना बनाया। घटना के बाद सुरक्षा बलों ने इलाके की घेराबंदी कर दी है। आतंकियों की तलाश शुरू कर दी। साथ ही ईदगाह की सुरक्षा चाक चौबंद कर दी गई। बताया जा रहा है कि आतंकियों ने घटना में पिस्तौल का इस्तेमाल किया है।
कश्मीर जोन पुलिस ने एक्स पर पोस्ट किया, “आतंकवादियों ने श्रीनगर के ईदगाह के पास इंस्पेक्टर मसरूर अहमद पर गोलीबारी की और उन्हें घायल कर दिया। उन्हें तुरंत इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। प्रारंभिक जांच से पता चला है कि इस आतंकी अपराध में पिस्तौल का इस्तेमाल किया गया था। इलाके की घेराबंदी कर दी गई है, मामला दर्ज किया गया है।