Train Derail: आंध्र में बड़ा हादसा, दो ट्रेनों में आमने-सामने की भिड़ंत, 4 की मौत और 40 घायल

Train Derail: रविवार शाम को आंध्र प्रदेश से ट्रेन हादसे की दुखद ख़बर सामने आई है। विशाखापत्तनम से रायगड़ा जा रही एक पैसेंजर ट्रेन आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले में पटरी से उतर गई। बताया जा रहा है कि ट्रेन के उसी मार्ग पर विशाखापत्तनम से पलासा जा रही एक यात्री ट्रेन से भिड़ंत हो गई। जिसके बाद ट्रेन के डिब्बे पटरी से उतर गए।

राहत बचाव कार्य जारी

बताया जा रहा है कि इस हादसे में अब तक 4 लोगों की मौत हो गई हैं और करीब 40 लोग घायल हो गए हैं। घायलों को एंबुलेंस की सहायता से अस्पताल में उपचार के लिए भेजा गया है। रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी ने कहा कि पटरी से उतरे डिब्बों की संख्या अभी पता नहीं चल पाई है। बचाव अभियान जारी है और रेलवे अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं।

आंध्र प्रदेश के सीएमओ के मुताबिक, सीएम वाईएस जगन मोहन रेड्डी ने तत्काल प्रभाव से राहत उपाय करने और विजयनगरम के निकटतम जिलों विशाखापत्तनम और अनाकापल्ली से अधिक से अधिक संख्या में एम्बुलेंस भेजने का आदेश दे दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *