Rajasthan Chunav 2023: प्रियंका गांधी का बड़ा ऐलान- अब परिवार की महिला मुखियां को मिलेंगे 10 हजार रुपए

priyanka gandhi priyanka gandhi

Rajasthan Chunav 2023: राजस्थान विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रियंका गांधी ने बड़ा ऐलान किया है। झुंझुनू में जनसभा को संबोधित करते हुए प्रियंका गांधी ने कहा कि कांग्रेस की सरकार फिर से बनने के बाद परिवार की महिला मुखिया को 10 हजार रुपए दिए जाएंगे। यह पैसे हर साल दिए जाएंगे।

राजस्थान वीरों की भूमि- प्रियंका गांधी

प्रियंका गांधी ने कहा कि राजस्थान वीरों की भूमि है। इस धरती ने अनेक वीर दिए जो देश की आजादी के लिए हंसते-हंसते शहीद हो गए। स्वतंत्रता की अलख राजस्थान से जगी थी। इस शहीदों की भूमि को मैं प्रणाम करती हूं और विश्वास दिलाती हूं कि कांग्रेस फिर से सत्ता में आएगी। महिला मुखिया को हर साल 10 हजार रुपए दिए जाएंगे।

इस दौरान प्रियंका गांधी ने केन्द्र सरकार को निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि देश-प्रदेश चलाने वालों के पास एक विजन होना चाहिए, जिससे जनता के लिए विकास के कार्य किए जाएं। लेकिन मोदी सरकार के पास जनता के विकास का कोई विजन नहीं है। पीएम सिर्फ अपने मित्र के लिए काम कर रहे हैं।

दो उद्योगपतियों को सौंपी जा रही संपत्ति- प्रियंका गांधी

प्रियंका गांधी ने बिना नाम लिए अंबानी और अडाणी को लेकर कहा कि केन्द्र सरकार केवल दो उद्योगपतियों को बढ़ावा दे रही है। उन्हें देश की पूरी सम्पति सौंपी जा रही है जैसे हवाई अड्डे, बंदरगाह और बड़े-बड़े PSU दिए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि ये कैसी सरकार है जो रोजगार के अवसर पैदा नहीं कर रही हैं। उनके पास कोई विजन, रोडमैप नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *