Aus vs ND: ग्लेन मैक्सवेल ने रचा इतिहास, विश्वकप इतिहास में बनाया सबसे तेज शतक
आईसीसी वनडे विश्वकप अपने रोमांच पर हैं। हर दिन नए-नए रिकॉर्ड बन रहे हैं। बुधवार को नीदरलैंड और ऑस्ट्रेलिया के मैच में नया कीर्तिमान स्थापित हो गया। ऑस्ट्रेलिया के स्टार ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल ने वर्ल्ड कप इतिहास का सबसे तेज शतक जड़ दिया।