Haryana CM Manohar Lal: हरियाणा के सीएम मनोहर लाल रोहतक दौरे पर हैं। इस दौरान सीएम ने एक कार्यक्रम को संबोधित किया। कहा कि आज भारत दुनिया में पांचवी आर्थिक शक्ति बनकर उभरा है। भारत सीमा पर पूरी तरह से मजबूत है और पीएम मोदी के नेतृत्व में लगातार विकास की बुलंदियों को छू रहा है।
आगे उन्होंने कहा कि देश की आजादी में हरियाणा का बहुत योगदान है। भारतीय सेना में 11 प्रतिशत हिस्सेदारी हरियाणा की है। आज प्रदेशभर से 242 कलश में उन शहीदों के गांवों से मिट्टी लाई गई है। जो देश की एकता अखंडता की रक्षा करते हुए शहीद हुए हैं। इन दिनों देश का अमृतकाल चल रहा है। यह साल 2047 तक चलेगा।
पीएम दिलाएंगे शपथ
प्रधानमंत्री मोदी ने स्वयं इस मुहिम की शुरुआत की थी। 31 अक्टूबर को देशभर से सात लाख गांव और शहर से यह 75 हजार कलश दिल्ली में पहुंचेंगे। यह कोई छोटी मुहिम नहीं है। यह उन देश पर शहीद और आजादी की लड़ाई में भाग लेने वाले हजारों लाखों की कुर्बानी याद रखने वाली है। प्रधानमंत्री खुद स्वयं सेवकों को शपथ दिलाएंगे।
खेलों में 40 प्रतिशत हिस्सेदारी- सीएम मनोहर लाल
सीएम मनोहर लाल ने कहा कि आज हरियाणा के किसानस खिलाड़ी और उधोगपति बहुत ही विकास में भागीदार निभा रहें है। हरियाणा का खिलाड़ी देश के लिए मेडल जीतकर लाता है। हरियाणा की खेलों में 40 प्रतिशत हिस्सेदारी है। उन्होंने कहा कि हमारी खेल नीति इस प्रकार की है। किसान इतना अन्न पैदा करता है। देश की जनता की भूख मिटाता है।
हम अपना और दूसरों का ख्याल रखते है। हरियाणा का उद्योगपति देश में इतना उत्पादन कर रहा है कि देश में सबसे ज्यादा GST कलेशन में नंबर एक पर है। देश में कोई निवेशक आता है तो वह सबसे पहले हरियाणा में निवेश के बारे में सोचता है। हरियाणा प्रगति विकास में नंबर एक की आगे बढ़ा रहा है।