Delhi: अब NCERT की पुस्तकों में लिखा जाएगा India की जगह भारत, मिल गई मंजूरी

NCERT: एनसीईआरटी पाठ्यक्रम में ऐतिहासिक बदलाव होने जा रहा है। इस बदलाव के बाद किताबों में छात्रों को इंडिया की जगह भारत पढ़ाया जाएगा। एनसीईआरटी पैनल ने इस बदलाव को मंजूरी दे दी है। पैनल के सदस्यों में से एक सीआई आइजैक ने कहा कि प्रस्ताव मंजूर होने के बाद एनसीईआरटी किताबों के अगले सेट में इंडिया का नाम बदलकर भारत कर दिया जाएगा। समिति ने पाठ्यपुस्तकों में “हिंदू विक्ट्रीज” को उजागर करने की भी सिफारिश की है।

आइजैक ने कहा कि असल में इंडिया शब्द का आमतौर पर इस्तेमाल ईस्ट इंडिया कंपनी और 1757 के प्लासी के युद्ध के बाद होना शुरू हुआ था। भारत शब्द का जिक्र विष्णु पुराण जैसे प्राचीन लेखों में मिलता है, जो 7 हजार साल पुराने हैं। ऐसे में समिति ने आम सहमति से सिफारिश की है कि सभी कक्षाओं की किताबों में भारत के नाम का इस्तेमाल होना चाहिए।

बता दें कि यह चर्चा इस साल की शुरुआत में तब शुरू हुई जब केंद्र ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा आयोजित जी-20 रात्रिभोज का निमंत्रण “भारत के राष्ट्रपति” के नाम पर भेजा, जिससे राजनीतिक विवाद शुरू हो गया। इसके बाद सितंबर में पीएम मोदी की ‘भारत’ नेमप्लेट को पटल पर प्रदर्शित किया गया। दिल्ली के प्रगति मैदान के भारत मंडपम में जी-20 लीडर्स समिट को संबोधित करते समय पीएम मोदी की टेबल पर भारत लिखा नजर आया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *