Dussehra 2023: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जवानों के साथ मनाया दशहरा, तवांग में किया शस्त्र पूजन

Rajnath Singh Rajnath Singh

Dussehra 2023 Rajnath Singh: देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दशहरा पर्व जवानों के साथ मनाया। दशहरा के मौके पर रक्षा मंत्री अरुणाचल प्रदेश के तवांग में चीन से लगी सीमा पर सेना के जवानों के बीच पहुंचे। यहां पर रक्षा मंत्री ने युद्ध स्मारक पर अपनी जान गंवाने वाले जवानों को श्रद्धांजलि दी। इसके साथ ही रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अरुणाचल प्रदेश में बुम ला से सीमा के दूसरी ओर चीनी पीएलए की चौकियों का जायजा लिया।

रक्षा मंत्री ने की शस्त्र पूजा

अरुणाचल प्रदेश में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने विजय दशमी पर तवांग में शस्त्र पूजा की। भारतीय सेना को संबोधित करते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि ‘आप ने सीमाओं को सुरक्षित बना रखा है। इसी कारण भारत की अंतरराष्ट्रीय जगत में प्रतिष्ठा बड़ी तेजी से बढ़ रही है। अगर आप लोगों ने अंतरराष्ट्रीय सीमाओं को सुरक्षित नहीं रखा होता तो अंतरराष्ट्रीय जगत में भारत का आज जो कद बना है, ये कद न बना होता।

भारत की सैन्य शक्ति बढ़ी- राजनाथ सिंह

लोग ये मान रहे हैं कि भारत आर्थिक तौर पर मजबूत हो रहा है साथ ही भारत की सैन्य शक्ति भी बढ़ी है। तवांग में राजनाथ सिंह ने कहा कि 4 साल पहले मैं यहां आया था, मेरी इच्छा हुई कि विजय दशमी के पावन अवसर पर मैं अपने बहादुर जवानों के बीच आकर शुभकामनाएं दूं।

आगे उन्होंने कहा कि मैं आप सभी को विजय दशमी की बधाई और शुभकामनाएं देता हूं। (LAC) के पास तक जाकर मैंने देखा है। जिन कठिन परिस्थितियों में आप देश की सीमाओं की सुरक्षा की जिम्मेदारी निभा रहें हैं उसकी जितनी भी सराहना की जाए वो कम है।

राजनाथ सिंह ने वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) के पास रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण स्थान पर सैनिकों के साथ दशहरा ऐसे समय मनाया है, जब भारत और चीन के बीच पूर्वी लद्दाख में टकराव वाली कुछ जगहों पर तीन साल से अधिक समय से गतिरोध बना हुआ है। जबकि दोनों पक्षों ने व्यापक राजनयिक और सैन्य वार्ता के बाद कई इलाकों से सैनिकों को पीछे हटाने की प्रक्रिया पूरी कर ली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *