Israel Hamas War Live: इजराइल के साथ भारत खुलकर आया साथ, पीएम मोदी ने किया ट्वीट, कांग्रेस भड़की

Israel Hamas War Live: इजराइल और हमास के बीच कई दिनों से युद्ध जारी है। दोनों के बीच तनाव चरम पर है। युद्ध शुरू होने के बाद भारत इजराइल के साथ खड़ा हुआ नजर आया। भारत के पीएम नरेन्द्र मोदी ने हमास के हमले को आतंकी हमला बताया। पीएम मोदी ने कहा कि इस मुश्किल घड़ी में भारत मजबूती के साथ इजराइल के साथ खड़ा है। मंगलवार को इजराल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने फोन पर पीएम मोदी के साथ बातचीत की। भारत ने इस दौरान एक बार फिर से दोहराया कि आतंकवाद के खिलाफ हम हमेशा खड़े हैं और भारत इस हमले की निंदा करता है।

वहीं, मध्य पूर्व के इस्लामिक देश फ़िलिस्तीन के साथ मजबूती से खड़े नज़र आ रहे हैं और फ़िलिस्तीनियों के लिए एक अलग राष्ट्र की मांग कर रहे हैं। हालांकि, संयुक्त अरब अमीरात, बहरीन, मोरक्को जैसे कुछ इस्लामिक देशों का रुख अब इज़राइल के प्रति बदल रहा है। यह देश आतंकवाद के खिलाफ एकजुट होते नजर आ रहे हैं।

पीएम मोदी ने किया ट्वीट

हमास के हमले के कुछ ही घंटों बाद पीएम मोदी ने ट्विटर पर एक ट्वीट किया और लिखा कि, हम इस कठिन समय में इजराइल के साथ एकजुटता से खड़े हैं। आमतौर पर भारत का विदेश मंत्रालय ऐसे मामलों में बयान जारी करता है, लेकिन ऐसा करने के बजाय पीएम मोदी ने ट्वीट किया और कहा इजराइल पर आतंकी हमले से गहरा सदमा लगा है।

इजराइल का समर्थन करने पर भड़की कांग्रेस

इजराइल का समर्थन करने पर कांग्रेस के पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद नाराज आए। उन्होंने कहा कि इजराइल-हमास युद्ध में वह भारत के रुख से सहमत नहीं हैं। इंडियन एक्सप्रेस से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि भारत को फिलिस्तीन में शांति के लिए प्रयास करने चाहिए थे।

खुर्शीद ने कहा, काश ऐसा होता कि भारत फिलिस्तीन में शांति स्थापित करने की कोशिश करता। फ़िलिस्तीन के संबंध में यह हमारा ऐतिहासिक रिकॉर्ड रहा है लेकिन दुर्भाग्य से यह बदल गया है। मुझे लगता है कि मिस्र, कतर और कई देश शांति के लिए प्रयास कर रहे हैं लेकिन भारत इस प्रयास में कहीं नहीं है। इससे मुझे निराशा हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *