Haryana: भिवानी में भीषण सड़क हादसा, 6 लोगों की दर्दनाक मौत

Haryana Accident: हरियाणा के भिवानी जिले के गांव शेरला के पास एक भीषण सड़क हादसा हो गया। हादसे में 6 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतकों के परिजनों को सूचना देकर मामले में आगे की कार्रवाई में जुट गई।

मिली जानकारी के अनुसार,भिवानी के गांव शेरला के निकट एक गाड़ी की ट्रक के साथ टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। गाड़ी में सवार चालक समेत 6 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे की सूचना पाकर मृतकों के परिजन मौके पर पहुंच गए।

बता दें कि, 11 अक्टूबर की रात शेरला गांव की तरफ आ रहे ट्रक की गाड़ी से भिड़ंत हो गई थी। हादसे में 4 लोगों की मौके पर मौत हो गई जबकि 2 अन्य ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। हादसे के बाद मृतकों के गांव में मातम पसर गया। पुलिस का कहना है कि ट्रक चालक फरार है और ट्रक को कब्जे में ले लिया है जल्दी ही चालक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *