ODI WC 2023:भारत के युवा स्टार ओपनर डेंगू को मात देकर अस्पताल से डिस्चार्ज हो चुके हैं। गिल फिलहाल चेन्नई में है और वह आज अहमदाबाद पहुंचेंगे। 14 नवंबर शनिवार को भारत अपने चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ यहां महत्वपूर्ण मैच खेलेगा। हालांकि इस मैच में ओपनर गिल खेलेंगे या नहीं इसकी पुख्ता जानकारी नहीं है लेकिन अभी गिल पूरी तरह से स्वस्थ है। वह पाकिस्तान के खिलाफ खेल सकते हैं।
शुभमन गिल ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ विश्वकप का मैच नहीं खेल पाए थे। बीते सप्ताह गिल को डेंगू की पुष्टि हुई थी जिसके बाद वह अस्पताल में भर्ती हो गए थे। 24 घंटे बाद उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया था। बताया जा रहा है कि डेंगू की वजह से उनके शरीर में कमजोरी है। वह बांग्लादेश के खिलाफ वापसी कर सकते हैं।
अहमदाबाद में भारत पाकिस्तान के बीच होने वाले मैच को लेकर एक बड़ी ख़बर और सामने आई है कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड प्रमुख जका अशरफ मैच देखने के लिए भारत पहुंचेंगे। अशरफ ने पीसीबी की ओर से जारी विज्ञप्ति में कहा कि मैंने भारत यात्रा में विलंब किया अब गुरुवार को भारत के लिए यात्रा करूंगा।
विश्वकप में पाकिस्तान के अब तक के प्रदर्शन को लेकर जका अशरफ ने कहा कि वह टीम के प्रदर्शन से खुश है। टीम ने अपने दोनों मैच नीदरलैंड और श्रीलंका के खिलाफ आसानी से जीते हैं। उम्मीद है कि टीम भारत के खिलाफ शानदार खेल दिखाएगी। वह इस मैच का लुत्फ उठाने के लिए भारत आ रहे हैं।