CWC Meeting Rahul Gandhi: कांग्रेस कार्य समिति की बैठक के बाद सांसद राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने मीडिया को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि आज कांग्रेस कार्य समिति (CWC) की 4 घंटे तक जातिगत जनगणना पर चर्चा हुई। कांग्रेस की कार्य समिति ने एक निर्णय लिया हैकि कांग्रेस शासित राज्यों में जातिगत जनगणना को आगे बढ़ाया जाएगा।
सर्वसम्मति से लिया फैसला
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा कि जातिगत जनगणना का ऐतिहासिक फैसला सर्वसम्मति से लिया गया है। कांग्रेस शासित राज्यों के सभी मुख्यमंत्रियों ने फैसला लिया गया है कि वे हिमचाल प्रदेश, राजस्थान, कर्नाटक और छत्तीसगढ़ में जातिगत जनगणना कराएंगे। इस संबंध में प्रस्ताव पारित किया गया है, जिसकी कॉपी आपको जल्दी मिलेगी।
उन्होंने आगे कहा कि पूरी कांग्रेस पार्टी ने यह फैसला लिया है। INDIA गठबंधन की अधिकतर पार्टियों ने भी जातिगत जनगणना पर सहमति जताई है। कुछ पार्टियों को दिक्कत हो सकती है लेकिन ठीक है हम फासीवादी पार्टी नहीं है। गठबंधन की अधिकतर पार्टियों ने जातिगत जनगणना पर सहमति जताई है।
गरीबों को लिए कराई जा रही जातिगत जनगणना
कांग्रेस नेता का कहना है कि यह धर्म या जाति के बारे में नहीं है। यह गरीब तबके के बारे में है। यह जातिगत जनगणना गरीब लोगों के लिए है। फिलहाल दो भारत हैं। एक अडानी का भारत और दूसरा गरीबों का भारत। हमें इस नए एक्स-रे की जरूरत है। इसीलिए जातिगत जनगणना कराई जा रही है।