सुशासनी सरकार का गालीबाज विधायक गोपाल मंडल

संतोष कुमार सिंह

पटना: ​​अरे यार तू लोग पत्रकार हो क्या हो, हमको मुश्किल लगता है। हां लहराएंगे, लहराएंगे, तू लोग मेरा बाप हो क्या, तुम सब मेरा बाप हो क्या? भाग सा@#$$। भाग बु@#$@!!$$। उपरोक्त भाषा जेडीयू के बाहुबली विधायक गोपाल मंडल का है। ये कोई और नहीं सुशासन बाबू कहे जाने नीतीश कुमार के विधायक के बोल है। और ये हैं भागलपुर के गोपालपुर से जेडीयू के विधायक नरेंद्र नीरज उर्फ गोपाल मंडल।

पत्रकारों के सवाल पर भड़के विधायक

पत्रकारों के सवाल पूछने पर भड़के गोपाल मंडल ने उन्हें पत्रकारों को भी नहीं बख्शा और गाली दे दी। जब पत्रकारों ने कहा कि जेडीयू में गाली सिखाया जाता है। तब गोपाल मंडल ने कहा कि बता दूंगा तुम लोगों को। गोपाल मंडल पटना पहुंचे थे। पिछले दिनों अस्पताल में उनका हाथ में रिवाल्वर लिए तस्वीर वायरल हुई थी। पत्रकारों ने पूछा कि विधायक जी अस्पताल में रिवाल्वर लेकर कौन जाता है। उसके बाद गोपाल मंडल भड़क गए और पत्रकारों को खरी-खोटी सुना दी।

कौन है ये गोपाल मंडल

जेडीयू के विधायक का गोपाल मंडल का विवादों से पुराना नाता है। हमेशा विवादों में, सुर्खियों में और बार बालाओं के साथ डांस को लेकर चर्चा में बने रहने वाले विधायक का नाम है। विधायक ने इतने कांड किए हैं, जिसकी गिनती करते-करते आप थक जाएंगे। भागलपुर के गोपालपुर से गोपाल मंडल चौथी बार विधायक हैं। उनकी पत्नी सविता देवी दो साल पहले इस्लामपुर से जिला परिषद का चुनाव हार गई थीं। उसके बाद गोपाल मंडल ने फिर से अपनी पत्नी को 2022 में भागलपुर से मेयर का चुनाव लड़वाया। वो चौथे नंबर पर रहीं। संक्षिप्त में पहले विधायक के बारे में जान लीजिए। आगे हम आपको विस्तार से बताएंगे। गोपाल मंडल का विवादों से पुराना नाता रहा है। पूर्व में विधायक कह चुके हैं कि नीतीश कुमार की सरकार गिर जाएगी। उसके बाद विधायक ने लोगों को पिस्टल से मारने की धमकी भी दी थी। विधायक का ऐलान होता है कि नेता बनने के लिए दबंग होना जरूरी है।

ट्रेन में नजर आये थे चड्डी बनियान में

एक साल पहले ट्रेन में चड्डी-बनियान पहनकर घूमने पर विवाद हुआ था। ट्रेन में किसी महिला के लिए आपत्तिजनक अवस्था पैदा करने वाले यही माननीय थे। बाद में इसे लेकर काफी विवाद हुआ। एक बार उन्होंने एक मरीज के इलाज में देरी होने पर डॉक्टर को एके-47 से भून देने की धमकी दी थी।

एक हो तो कहा जाये ​नीतीश के इस बाहुबली विधायक के किस्से कई हैं बावजूद इसके बिहार में सुशासन सरकार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *