UCC In Uttarakhand: देवभूमि में जल्द लागू होगा UCC, सीएम धामी की पीएम मोदी के साथ मुलाकात

UCC In Uttarakhand:देवभूमि उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता जल्द लागू हो सकता है। यूसीसी को लेकर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने पीएम नरेन्द्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। इस दौरान समान नागरिक संहिता के कार्यान्वयन को लेकर नए सिरे से चर्चा शुरू हुई। उत्तराखंड UCCड्राफ्टिंग कमेटी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से भी मुलाकात की है।

15 दिन में सौंपी जाएगी रिपोर्ट

उत्तराखंड UCC ड्राफ्टिंग कमेटी की रिपोर्ट अगले 15 दिनों के भीतर सौंपी जा सकती है। इसके बाद इसे विधानसभा में रखा जाएगा और कानून का रूप देने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। केंद्रीय गृह मंत्री 7 अक्टूबर को उत्तराखंड का दौरा करेंगे। बीजेपी उत्तराखंड मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान ने बताया कि केंद्रीय गृह मंत्री शाह 7 अक्टूबर को शाम 5 बजे से रात 8 बजे तक प्रदेश मुख्यालय पर रहेंगे।

गृह मंत्री करेंगे तीन बैठक

इस दौरान गृह मंत्री संगठन पदाधिकारियों के साथ तीन बैठकें करेंगे, जिसमें चुनावी तैयारियों और रणनीति पर चर्चा की जाएगी।करीब दो सप्ताह पहले उत्तराखंड सरकार ने UCC का ड्राफ्ट तैयार करने के लिए गठित विशेषज्ञ समिति का कार्यकाल तीसरी बार बढ़ाया था। समिति का कार्यकाल 27 सितंबर को समाप्त हो रहा था। उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता (UCC) का मसौदा तैयार करने के लिए गठित पांच सदस्यीय पैनल ने अभी तक अपनी रिपोर्ट सरकार को नहीं सौंपी है।

30 जून को कमेटी की प्रमुख और सुप्रीम कोर्ट की पूर्व जज रंजना प्रकाश देसाई ने कहा था कि एक मसौदा तैयार किया जा रहा है। विशेषज्ञ समिति की रिपोर्ट जल्द ही उत्तराखंड सरकार को सौंपी जाएगी। पिछले साल 27 मई को उत्तराखंड सरकार ने UCCको लेकर पांच सदस्यीय विशेषज्ञ समिति का गठन किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *