Haryana: हिसार पहुंचे बिजली मंत्री रणजीत चौटाला, बोले- बीरेन्द्र सिंह को सोच समझकर करना चाहिए फैसला

Haryana Ranjeet Singh Chautala: हिसार में बिजली मंत्री रणजीत सिंह चौटाला ने जनता दरबार लगाया और बिजली संबंधित शिकायतों को सुना। बिजली मंत्री ने ट्यूबवेल कनेक्शन, बिजली बिल और खंबा शिफ्ट करने जैसी समस्याओं को लेकर अधिकारियों को तुरंत समाधान के निर्देश दिए।

सोचकर फैसला करें बीरेन्द्र सिंह- बिजली मंत्री

जनता दरबार के बाद बिजली मंत्री ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि चौधरी बीरेन्द्र सिंह को रैली का फैसला सोच समझकर करना चाहिए। इस तरह के फैसले से कार्ययकर्ताओं में निराशा होती है। उनके राजनीतिक फैसले के कारण कार्यकर्ताओं को दुख हुआ हैं। बीरेन्द्र सिंह को बहुत सोच समझकर फैसला करना चाहिए।

गठबंधन का फैसला करता है आलाकमान

बिजली मंत्री चौटाला ने कहा कि किसी पार्टी का गठबंधन आलाकमान करता है। जेजेपी-बीजेपी गठबंधन का फैसला पार्टी आलाकमान ने किया है। ऐसे में गठबंधन मुख्यमंत्री या प्रदेश स्तरीय नेता के हाथ में नहीं होता है। यह पार्टी के अपने संगठन का मामला है। गठबंधन तोड़ने के लिए बाध्य करना यह अच्छी बात नहीं है। वह बहुत अनुभवी हैं। केंद्र में मंत्री रहे हैं। दोस्ती के नाते मेरी सलाह है कि जो भी फैसला करें ठीक तरीके से करें। कभी व्यक्तिगत दबाव से दो पार्टियों का गठबंधन नहीं टूटता है।

इसके अलावा बिजली मंत्री ने लोकसभा चुनाव को लेकर कहा कि राजनीति संभावनाओं का खेल है। अगर मौका मिलेगा तो वह बीजेपी के टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़ने को तैयार है। आगामी लोकसभा चुनाव में बीजेपी-कांग्रेस के बीच लड़ाई होगी। मैं निर्दलीय लोकसभा चुनाव नहीं लड़ूंगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *