Haryana: जयपुर में 8 अक्टूबर को होगी जेजेपी कार्यकारिणी बैठक, चुनाव को लेकर तैयार होगी रणनीति

Haryana JJP: साल के आखिर में कई राज्यों में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। इनमें से एक राज्य राजस्थान है। राजस्थान में जेजेपी यानि जननायक जनता पार्टी अपनी सियासी जमीन तलाशने में जुटी है। विधानसभा चुनाव को लड़ने का ऐलान भी कर दिया हैं। अब राजस्थान जेजेपी कार्यकारिणी की बैठक जयपुर में 8 अक्टूबर को होने जा रही है।

चुनाव पर होगा सियासी मंथन

बैठक में पार्टी के सभी पदाधिकारी मौजूद रहेंगे। बैठक में राजस्थान विधानसभा चुनाव को लेकर कई अहम फैसले लिए जा सकते हैं। साथ ही चुनावी रणनीति पर मंथन किया जाएगा। इससे पहले पूर्व उप प्रधानमंत्री चौधरी देवी लाल की जयंती पर सीकर में एक रैली आयोजित की गई थी। रैली की सफलता के बाद पार्टी हाईकमान और कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह है।

जेजेपी निकालेगी रोड शो

अब हरियाणा के डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला पार्टी पदाधिकारियों के साथ रोड शो करने वाले हैं। रोड शो 13 अक्टूबर को निकाला जाएगा। यह रोड शो नोहर, सूरतगढ़, दाता रामगढ़, जयपुर ग्रामीण, नवलगढ़, फतेहपुर, कोटपुतली, भरतपुर आदि जगहों से होकर गुजरेगा।

जानकारी के लिए बता दें कि हरियाणा से लगते पड़ोसी राज्य राजस्थान में जेजेपी पहली बार चुनाव लड़ने जा रही है। राजस्थान में जेजेपी अपनी सियासी जमीन तलाश रही है। अब तक प्रदेश में हुए जेजेपी के कार्यक्रम सफल हुए हैं। इसी को देखते हुए जेजेपी चुनावी तैयारियों में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *