Raghav-Parineeti Wedding: राघव और परिणीति ने लिए सात फेरे, कुछ ही समय में एक दूजे के होंगे कपल

उदयपुर: बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) और आम आदमी पार्टी से राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा (Raghav Chadha)आज आखिरकार हमेशा-हमेशा के लिए एक दूसरे के हो जाएंगे। उदयपुर के लीला पैलेस में उनकी शादी (Raghav Parineeti Wedding) की रस्में चल रही हैं। बता दें कि अब तक उनका जयमाला और सात फेरे हो चुके हैं। वहीं अब बस सिंदूरदान का इंतजार है।

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी की रस्में दोपहर 1 बजे से शुरू हो चुकी है। दूल्हे राघव चड्ढा अपनी बारात किसी गाड़ी या घोड़े से नहीं बल्कि शाही नाव से लेकर आए। बारात का स्वागत भी बहुत ही भव्य तरीके से किया गया। इस शादी में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के बेटे आदित्य ठाकरे समेत कई राजनेता से लेकर सेलेब्स पहुंचे हैं।

हालांकि किसी कारणवस परिणीति की बहन प्रियंका चोपड़ा इस शादी में नहीं पहुंच पाई हैं। दोनों की शादी की तस्वीरें देखने के लिए फैंस बेताब हैं, लेकिन इस शादी की तस्वीरें लीक ना हो इसके लिए कड़ा इंतजाम किया गया है। तस्वीर न लेने के लिए मेहमानों के मोबाइल फोन पर स्टीकर लगाए जा चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *